Advertisement

न्यूज़

ताजमहल में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का दिखा Swag, पत्नी संग खिंचाईं आइकोनिक तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST
  • 1/6

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी जेनेट डी. रुबियो के साथ आगरा में ताजमहल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई शानदार तस्वीरें भी लीं. इस दौरे में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे. (Photo: ANI)

  • 2/6

ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है. भारत आने वाले कई वैश्विक नेताओं और हस्तियों को यह लगातार आकर्षित करता रहा है. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी यहां का दौरा किया. (Photo: PTI)

  • 3/6

मार्को रुबियो ने भारत के कई प्रमुख शहरों का दौरा किया. इससे पहले वे कोलकाता गए थे और वहां से दिल्ली पहुंचे. (Photo: PTI)

Advertisement
  • 4/6

मार्को रुबियो इस समय एक साथ सेक्रेटरी ऑफ स्टेट यानी विदेश मंत्री और कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे दो अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. (Photo: PTI)

  • 5/6

भारत दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की थी. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. (Photo: PTI)

  • 6/6

भारत पहुंचने से पहले मार्को रुबियो ने कहा था कि तेजी से बदलती और अस्थिर होती दुनिया में अमेरिका को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भरोसेमंद सहयोगियों की जरूरत है, और भारत को वह इसी नजरिए से देखते हैं. (Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement
Advertisement