बारिश ने कई शहरों के प्रशासनिक दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है. जगह-जगह भारी जलभराव के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. (Photo: PTI)
कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और लोग घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से जूझने को मजबूर हैं. (Photo: PTI)
मुंबई महानगर क्षेत्र से लेकर ठाणे, पालघर, वसई, नालासोपारा और भिवंडी तक लगातार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. (Photo: PTI)
उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. (Photo: PTI)
कानपुर, प्रयागराज में भी भारी बारिश के बाद सड़कें तालाब बन चुकी हैं और लोग पानी से भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं.
(Photo: PTI)
भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण बांद्रा रेलवे स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं.
(Photo: PTI)
मॉनसून की दस्तक के साथ शहरों की परीक्षा भी शुरू हो गई है. सड़कों पर हुए जलभराव के चलते लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. (Photo: PTI)