दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया. गाजियाबाद समेत कई इलाकों में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. (Photo: PTI)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी. (Photo: PTI)
दिल्ली में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया और यातायात धीमा पड़ गया. सदर बाजार में भी कई इलाकों में पानी भर गया है, (Photo:ITG)
उत्तराखंड में नेशनल हाईवे-707A पर कद्दूखाल में दुकानों के पास भूस्खलन की घटना हुई. इस हादसे में एक पुरानी खाली इमारत को नुकसान पहुंचा. खतरे वाले इलाके से भूस्खलन होने से पहले लोगों को सुरक्षित रूप से निकाला गया था. (Photo: ITG)
गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. कई इलाकों में सड़कों पर जाम भी देखने को मिला है.(Photo: PTI)
महाराष्ट्र के कई हिस्से मॉनसून के कहर से जूझ रहे हैं. नदियां उफान पर हैं, ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं हैं और भूस्खलन व जलजमाव की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर दिया. (Photo: Reuters)
गुजरात के कुछ इलकों में मूसलाधार बारिश हुई. अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई लोगों की मौत भी हुई है. प्रशासन ने निचले इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. (Photo: Reuters)
वसई-विरार सेक्शन और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर जलजमाव के कारण महाराष्ट्र से गुजरात जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. भोर घाट सेक्शन में भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे रूट पर भी परिचालन पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया. (Photo: ANI)
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे का ढेर गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है. बुधवार को पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत का एक हिस्सा ढह गया. (Photo: PTI)