मुंबई: मॉनसून के दौरान समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें, जून से सितंबर तक 24 हाई टाइड का अलर्ट

High Tide Alert in Mumbai: मॉनसून के चार महीनों, जून से सितंबर के दौरान मुंबई में 24 बार हाई टाइड की संभावना जताई गई है. जिसमें सबसे ऊंची लहरें 16 जुलाई को उठेंगी.इस दौरान लहरों की ऊंचाई 4.89 मीटर तक पहुंच सकती है. BMC ने समुद्र किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement
High tide alert in Mumbai during Monsoon 2026 (File Photo- PTI) High tide alert in Mumbai during Monsoon 2026 (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस बार मॉनसून सीजन में समुद्र काफी उफान पर रहेगा. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि जून से सितंबर तक कुल 24 हाई टाइड 4.5 मीटर से ऊपर रहेंगे. इनमें से सबसे ऊंचा हाई टाइड 16 जुलाई को आएंगे, जब लहरें 4.89 मीटर तक पहुंच सकती हैं.

बीएमसी के मुताबिक, जून और जुलाई में 6-6 हाई टाइड, अगस्त में 5 और सितंबर में 7 हाई टाइड आने की संभावना है. पहले हाई टाइड का सिलसिला 14 जून से 19 जून तक चलेगा. इस दौरान समुद्र की लहरों की ऊंचाई 4.64 मीटर से 4.87 मीटर तक रह सकती है.

Advertisement

हाई टाइड क्यों है खतरनाक?
मॉनसून के समय ऊंची लहरें और तेज हवाएं समुद्र किनारे रहने वाले लोगों, मछुआरों और घूमने वालों के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं. बीएमसी ने साफ-साफ कहा है कि हाई टाइड के समय लोग समुद्र तट या बीच पर बिल्कुल न जाएं. लोगों से अपील की गई है कि वे समय-समय पर जारी होने वाली चेतावनियों और सलाह का सख्ती से पालन करें. मछली पकड़ने और नाव चलाने वाले लोग खास तौर पर सतर्क रहें.

मॉनसून का आगाज़, केरल के बाद महाराष्ट्र-MP समेत इन राज्यों में होगी एंट्री
 

BMC ने कहा कि शहर को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए. मॉनसून सीजन में हाई टाइड और भारी बारिश दोनों का खतरा ही बना रहता  है, इसलिए सावधानी बरतना ही बचाव है.

Advertisement

महानगरपालिका प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाई टाइड के समय समुद्र किनारे जाने से परहेज करें. समुद्र किनारे टहलने, सेल्फी लेने या मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि अचानक उठने वाली ऊंची लहरें जानलेवा हो सकती हैं. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »