मुंबई: मनसे नेता के बेटे ने अभिनेत्री की कार में मारी टक्कर, शराब के नशे में तीखी बहस

सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर राजश्री मोरे ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मुंबई के राजनेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख के कारण मुंबई में उनके साथ हादसा हुआ.

Advertisement
शराब के नशे में ड्राइव कर रहे मनसे नेता के बेटे ने कार में मारी टक्कर शराब के नशे में ड्राइव कर रहे मनसे नेता के बेटे ने कार में मारी टक्कर

अभिजीत करंडे

  • मुंबई,
  • 07 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री राजश्री मोरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कार ड्राइवर भी साथ नज़र आ रहा है, जो ड्रिंक किए हुए है. वीडियो और किए गए दावे के मुताबिक कार चालक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख हैं, उन्होंने कथित तौर पर राजश्री मोरे के साथ दुर्व्यवहार किया है. ऐसे में अभिनेत्री ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में राहिल जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. 

Advertisement

राखी सावंत की करीबी दोस्त मानी जाने वाली राजश्री मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि राहिल जावेद शेख ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इसके बाद, राहिल अपनी गाड़ी से बाहर निकले और राजश्री के साथ उनकी तीखी बहस हुई. वीडियो में राहिल जावेद टीशर्ट नहीं पहने हुए हैं और शराब के नशे में दिख रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

राजश्री मोरे के द्वारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने राहिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि घटना के दौरान उन्हें डर महसूस हुआ. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: फूड स्टॉल मालिक की पिटाई... मराठी नहीं बोलने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने पीटा

Advertisement

मामले पर पुलिस का क्या कहना है?

हादसे को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बिना शर्ट पहले एक युवक राजश्री मोरे नाम की एक महिला को गाली देता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसकी कार को युवक की कार ने टक्कर मार दी थी. युवक की पहचान राहिल शेख के रूप में हुई है, जो एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा होने का दावा कर रहा है."

पुलिस ने बताया कि यह घटना अंधेरी वेस्ट में वीरा देसाई रोड पर हुई. अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और युवक को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया. इसके साथ ही, आरोपी की कार को भी मुंबई पुलिस ने आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »