मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और शहर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. (Photo: Reuters)
महाराष्ट्र में मॉनसून के सक्रिय होने के बाद मुंबई और उसके मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है. (Photo: PTI)
शनिवार को कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरलम में अलर्ट जारी किया. (Photo: PTI)
मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. (Photo: PTI)
भारी बारिश की वजह से कुछ जगहों पर सड़क धंसने, पेड़ गिरने और मकान ढहने की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. (Photo: PTI)
एक ओर मुंबई में लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं, वहीं मरीन ड्राइव पर कई लोग मौसम का आनंद लेते भी नजर आए हैं. (Photo: ITG)
बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा है और निजी वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है.
(Photo: PTI)