पांच गाड़ियों में हुई जोरदार टक्कर… बस पलटी, एक की मौत और दर्जन भर घायल 

रांची की ओर से आ रहे पाइप लदे एक ट्रक ने असंतुलित होकर आगे चल रही क्रेटा गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इसी बीच पीछे से आ रही हेमकुंठ यात्री बस इसकी जद में आकर सड़क पर ही पलट गई. वहीं, इस ट्रक के चपेट में एक अन्य फोर व्हीलर और दो बाइक भी आ गईं. हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Advertisement
हादसे के बाद दो घंटे तक हाइवे जाम रहा. हादसे के बाद दो घंटे तक हाइवे जाम रहा.

राजेश वर्मा

  • रामगढ़ ,
  • 06 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

झारखंड के रामगढ़ जिले के NH33 रांची-पटना हाईवे के चुट्टू पालू घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है. 

बताया जाता है कि रांची की ओर से आ रहे पाइप लदे एक ट्रक ने असंतुलित होकर आगे चल रही क्रेटा गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इसी बीच पीछे से आ रही हेमकुंठ यात्री बस इसकी जद में आकर सड़क पर ही पलट गई. वहीं, इस ट्रक के चपेट में एक अन्य फोर व्हीलर और दो बाइक भी आ गईं. यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 45 किमी दूर हुआ था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 92 साल का मतदाता पहली बार डालेगा वोट, जानें पूरी जिंदगी क्यों नहीं किया मतदान

इस सड़क दुर्घटना में यात्री बस के सड़क पर पलटने के बाद सड़क पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पाते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया. 

वहीं, क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाया गया. इस दौरान करीब दो घंटा हाईवे सड़क जाम रहा. रामगढ़ एसपी विमल कुमार ने बताया कि गडके के घाटी के पास ट्रक और क्रेटा के बीच में एक्सीडेंट हुआ था. इसके बाद पीछे से आ रही बस और दो अन्य वाहन इसकी चपेट में आ गए. 

Advertisement

इस हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था. हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई है. मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अमरेंद्र कुमार ने कहा, ‘प्राथमिक जांच के बाद पाया गया कि 7 लोग गंभीर रूप से घायल थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में रेफर किया गया है.’
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »