बच्चा चोरी के संदेह में 5 साधुओं पर टूट पड़ी भीड़, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान

झारखंड के बोकारो के चास थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों ने पांच साधुओं को घेर लिया और मारपीट कर दी. इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से निकालकर साधुओं को थाने ले गई. पुलिस का कहना है कि जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला.

Advertisement
पुलिस ने साधुओं को भीड़ से बचाया. (Photo: Representational) पुलिस ने साधुओं को भीड़ से बचाया. (Photo: Representational)

संजय कुमार

  • बोकारो,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया. यहां चास थाना क्षेत्र के बांसीडीह गांव में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पांच साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया और अपने साथ थाने ले गई.

जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर की एक गाड़ी से पांच साधु इलाके में भिक्षा मांगने पहुंचे थे. ग्रामीणों ने उन्हें अनजान समझकर संदेह जताया. इसी दौरान किसी ने बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी. देखते ही देखते गांव में भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. बिना किसी पुष्टि के लोगों ने साधुओं को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

Advertisement

स्थिति बिगड़ती देख किसी ने चास थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. उस समय भीड़ उग्र थी और साधुओं को पीटा जा रहा था. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया और पांचों साधुओं को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया. उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें: कानपुर: मंदिर के पास महिला भिखारी का बच्चा चोरी, 5 लाख में बेचने की थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस; जानिए पूरी कहानी

पुलिस जांच में बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी प्रमाण नहीं मिला. प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि सभी साधु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और भिक्षा मांगने क्षेत्र में आए थे. चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने मामले को लेकर कहा कि अफवाह के आधार पर हमला किया गया. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना की पहले पुलिस को जानकारी दें, कानून हाथ में न लें.

Advertisement

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांचों साधुओं को अपने संरक्षण में लिया. पूछताछ के दौरान उनके पास से बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी प्रमाण नहीं मिला. डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement