फरीदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट, 35 लोग झुलसे

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया. हादसे में लगभग 35 लोग झुलस गए. घायलों में तीन पुलिसकर्मी और दो दमकल कर्मी भी शामिल हैं, जो राहत और बचाव कार्य के दौरान आग की चपेट में आ गए.

Advertisement
फैक्ट्री में आग लगने के बाद धमाका हो गया. (Photo: Screengrab) फैक्ट्री में आग लगने के बाद धमाका हो गया. (Photo: Screengrab)

सचिन गौड़ / कमलजीत संधू

  • फरीदाबाद,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया. हादसे में लगभग 35 लोग झुलस गए. घायलों में तीन पुलिसकर्मी और दो दमकल कर्मी भी शामिल हैं, जो राहत और बचाव कार्य के दौरान आग की चपेट में आ गए.

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर में विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आसपास से गुजर रहे लोग भी आ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Advertisement
घटनास्थल पर जुटी भीड़

घायलों में से कई लोगों को सिविल अस्पताल और कई को फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है. सभी की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है.

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फैक्ट्री के बाहर खड़े 8 से 10 वाहन भी जलकर खाक हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है.



कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी में लगी आग
जिस कंपनी में आग लगी है उसका नाम कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी है. आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग पूरी तरह बुझ चुकी है. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement