होली से पहले हरियाणा में ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’, 1048 आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

होली से पहले हरियाणा पुलिस ने राज्यभर में ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ चलाकर बड़ी कार्रवाई की. 1,460 टीमों ने छापेमारी कर 461 मामले दर्ज किए और 1,048 आरोपियों को गिरफ्तार किया. नशा, अवैध शराब, अवैध हथियार और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. पुलिस ने त्योहार पर कड़े सुरक्षा इंतजाम की भी बात कही.

Advertisement
हरियाणा पुलिस ने राज्यभर में चलाया  ऑपरेशन आक्रमण-21 (Photo: Representational) हरियाणा पुलिस ने राज्यभर में चलाया ऑपरेशन आक्रमण-21 (Photo: Representational)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

होली से पहले हरियाणा पुलिस ने पूरे राज्य में बड़े स्तर पर विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ चलाया. पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के नेतृत्व में 2 मार्च को यह कार्रवाई की गई. आधिकारिक बयान के अनुसार इस अभियान का मकसद साफ संदेश देना था कि राज्य में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

राज्यभर में 1,460 टीमों में शामिल 7,471 पुलिसकर्मियों ने एक साथ छापेमारी की. इस दौरान भारतीय न्याय संहिता, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत 461 मामले दर्ज किए गए और 1,048 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

होली से पहले ‘ऑपरेशन आक्रमण-21

आबकारी अधिनियम के तहत 299 एफआईआर दर्ज हुईं और 293 आरोपी पकड़े गए. कई शराब की बोतलें बरामद की गईं. एनडीपीएस एक्ट के तहत 46 एफआईआर दर्ज कर 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 25.189 किलो गांजा, 500 ग्राम अफीम, 191 ग्राम हेरोइन, 5.050 किलो पोस्त और 34.64 ग्राम स्मैक बरामद की. आर्म्स एक्ट के तहत 19 एफआईआर दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 20 देसी पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए गए.

1460 टीमों की कार्रवाई, 1,048 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा 67 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 61 घोषित अपराधी, 101 जमानत उल्लंघन करने वाले, पांच मोस्ट वांटेड, एक इनामी अपराधी, एक साइबर अपराधी और एक जघन्य अपराधी शामिल है. 68 गैर जमानती वारंट और 48 गिरफ्तारी वारंट भी निष्पादित किए गए. डीजीपी ने कहा कि होली को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement