Gir National Park Closing Date Extended: गुजरात के गिर अभयारण्य को बंद करने की तारीख में बदलाव किया गया है. बारिश में देरी और मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और वन विभाग ने अहमण निर्णय लिया है. अब गिर अभयारण्य 15 जून के बजाय 23 जून को आधिकारिक रूप से पर्यटकों के लिए बंद होगा. इससे पर्यटकों को गिर सफारी का आनंद लेने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.
मानसून सीजन के दौरान वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन को ध्यान में रखते हुए हर साल गिर अभयारण्य को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है. इस वर्ष बारिश में देरी होने के कारण वन विभाग ने बंदी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.
अब पर्यटक 22 जून की शाम तक गिर सफारी का आनंद ले सकेंगे. साथ ही आगामी सात दिनों के लिए सफारी की ऑनलाइन बुकिंग आज शाम से वेब पोर्टल पर फिर से शुरू की जाएगी.
अक्टूबर से जून तक चल रहे मौजूदा पर्यटन सीजन में 2 लाख से अधिक पर्यटकों ने गिर सफारी की यात्रा की है. वहीं, सिंह दर्शन के लिए प्रसिद्ध देवलिया इंटरप्रिटेशन ज़ोन में भी रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं. इस साल यहां 8 लाख से अधिक पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की गई है. देखें VIDEO:-
सासण डीसीएफ अग्नेश्वर व्यास का कहना है कि सिंहों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के साथ पूरा इकोसिस्टम जुड़ा हुआ है. मानसून के दौरान वन्यजीवों के प्रजनन और संवर्धन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर वर्ष अभयारण्य को कुछ समय के लिए बंद रखा जाता है.
भार्गवी जोशी