अमित शाह का विपक्ष पर निशाना, कहा- उन्हें लगता है कि 100 झूठ बोलोगे तो सच हो जाएगा

अमित शाह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जो वक्रदृष्टा हैं, वो राजनीतिक चीज को भी वक्रदृष्टि के तौर पर देखते हैं. वो बहुत बोलते हैं, हर रोज एक बार बोलते हैं. उन्हें शायद ये समझ में आ गया है कि 100 झूठ बोलते हैं तो सच हो जाता है.

Advertisement
गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो- पीटीआई) गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो- पीटीआई)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 12 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • अमित शाह का विपक्ष पर निशाना
  • जनता पीएम मोदी के साथ: शाह

बिहार चुनाव के साथ ही उपचुनावों में जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनको लगता है कि वो 100 झूठ बोलेंगे तो वो सच हो जाएगा.

कच्छ में बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'कुछ राजनीतिक दल जो वक्रदृष्टा हैं, वो राजनीतिक चीज को भी वक्रदृष्टि के तौर पर देखते हैं. वो बहुत बोलते हैं, हर रोज एक बार बोलते हैं. उन्हें शायद ये समझ में आ गया है कि 100 झूठ बोलते हैं तो सच हो जाता है.'

Advertisement

अमित शाह ने कहा, 'वो कहते हैं कि कोरोना में विफल हो गए, धारा 370 क्यों हटाया? सीमाओं की सुरक्षा का हाल क्या है? अभी भी बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, मणिपुर सभी जगह हुआ, यहां पर इन वक्रदृष्टा नेताओं का सूपड़ा साफ कर दिया और हर जगह जनता ने उन्हें संदेश दिया कि 135 करोड़ की जनता नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरहा खड़ी है.' 

देखें: आजतक LIVE TV

बिहार में एनडीए को मिली सफलता के बाद अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं मानता हूं कि जनादेश जो आता है, वही सच होता है. आज साबित हो गया है कि देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »