Delhi Metro की टाइमिंग में बदलाव, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

DMRC ने 5 अप्रैल 2026 को होने वाली पीएनबी सोल्जराथॉन मैराथन के लिए सुबह 3 बजे से मेट्रो शुरू करने का ऐलान किया है. सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट के अंतराल पर रहेगी. 

Advertisement
5 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी मेट्रो (फाइल फोटो-ITG) 5 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी मेट्रो (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पीएनबी सोल्जराथॉन 2026 मैराथन में भाग लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किया है. 5 अप्रैल 2026, रविवार को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से चलनी शुरू हो जाएगी. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस बड़े इवेंट की वजह से DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग में यह बदलाव किया है. 

दरअसल, मैराथन सुबह जल्दी शुरू होगी. जिसके लिए कई लोग देर रात या सुबह जल्दी घर से निकलेंगे. ऐसे में मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी. DMRC ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी कि 5 अप्रैल को कुछ खास लाइनों पर सुबह 3 बजे से मेट्रो चलेंगी.  सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट के अंतराल पर रहेगी. 

Advertisement

इन रूट्स पर सुबह जल्दी चलेगी दिल्ली मेट्रो 

बता दें कि यह खास सुविधा सिर्फ 5 अप्रैल के लिए होगी. बाकी दिनों में मेट्रो की टाइमिंग रहेगी. इस बार मैराथन की वजह से रविवार को मेट्रो सर्विस सुबह जल्दी शुरू हो जाएगी. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन वॉयलेट लाइन पर है. इस स्टेशन से स्टेडियम पैदल ही आसानी से पहुंचा जा सकता है. वहीं, जंगपुरा और लाजपत नगर भी स्टेडियम के आसपास के स्टेशन हैं.

क्या है पीएनबी सोल्जराथॉन?
पीएनबी सोल्जराथॉन दिल्ली 2026 का थीम "रन विद सोल्जर्स, रन फॉर सोल्जर्स" है. यह इवेंट पंजाब नेशनल बैंक की 132वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है. इसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं. रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:15 बजे है और फ्लैग ऑफ टाइम 5 बजे से शुरू होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »