Delhi Weather: प्रचंड गर्मी और हीटवेव का वार... दिल्ली में सुबह का पारा भी 28 डिग्री पार, IMD की चेतावनी

Delhi Heatwave: दिल्ली में 19 मई की सुबह न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ इलाकों में हीटवेव की संभावना जताई है. दिल्ली में अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Advertisement
दिल्ली में गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी (Getty Image) दिल्ली में गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी (Getty Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई का तीसरा सप्ताह भीषण गर्मी की चपेट में है.आज (मंगलवार) के मौसम का बात करें तो 19 मई की सुबह ही न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश की राजधानी के लिए 'येलो' अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है.

Advertisement

IMD के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 'येलो' अलर्ट का मतलब है "अपडेट रहें". मौसम विभाग ने कहा है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में दिनभर तेज गर्मी और हीटवेव जैसे हालात बने रह सकते हैं. आइए देखते हैं 19 मई की सुबह कितना तापमान दर्ज किया गया.

स्टेशनों पर तापमान का हाल

  • सफदरजंग: 28.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक)
  • पालम: 28.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक)
  • लोधी रोड: 27.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक)
  • रिज: 28.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक)
  • आयानगर: 27.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक)

सुबह के समय ही इतना ज्यादा न्यूनतम तापमान दिल्लीवासियों के लिए चिंताजनक है. रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. दिन भर का तापमान और भी परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले 4 दिन न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

Advertisement
IMD Forecast Delhi Heatwave Alert (city.imd.gov.in)

प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 9 बजे 189 पर पहुंच गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 101-200 के बीच AQI को मध्यम माना जाता है. हालांकि, गर्मी बढ़ने के साथ हवा में नमी कम होने से प्रदूषण का असर भी बढ़ सकता है.

IMD और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. खूब पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें. सूरज की सीधी किरणों और धूप से बचने के लिए छाता या टोपी का इस्तेमाल करें. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. ऐसे में  दिल्लीवासी को लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement