हौज रानी आग हादसे में लोगों को बचाते हुए दिल्ली पुलिस के 10 जवान घायल, AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

दक्षिण दिल्ली के हौज रानी इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के दौरान राहत और बचाव कार्य में जुटे दिल्ली पुलिस के 10 जवान घायल हो गए. सभी पुलिसकर्मी सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे और लोगों को बचाने के लिए धुएं से भरे परिसर में दाखिल हुए. धुआं सांस में जाने के कारण उन्हें AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है,

Advertisement
दिल्ली पुलिस के 10 जवान घायल.  (Photo: Screengrab) दिल्ली पुलिस के 10 जवान घायल. (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में हुए भीषण आग हादसे के दौरान राहत और बचाव कार्य में जुटे दिल्ली पुलिस के 10 जवान घायल हो गए. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए AIIMS दिल्ली के बर्न्स और ट्रॉमा विभाग में भर्ती कराया गया है. 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, घायल हुए 10 पुलिसकर्मियों में 5 हेड कांस्टेबल और 5 कांस्टेबल शामिल हैं. ये सभी उस टीम का हिस्सा थे जो हादसे की सूचना मिलते ही सबसे पहले मौके पर पहुंची थी. आग लगने के बाद जब इमारत के अंदर लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली तो पुलिसकर्मी बिना देरी किए परिसर के भीतर दाखिल हुए और बचाव अभियान शुरू किया.

Advertisement

बताया गया है कि पुलिसकर्मियों ने धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. इसी दौरान बड़ी मात्रा में धुआं उनके शरीर में चला गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई. धुआं सांस में जाने के कारण सभी पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सबसे पहले मौके पर पहुंची थी पुलिस की रेस्क्यू टीम

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये जवान हादसे के पहले रिस्पॉन्डर थे और शुरुआती बचाव अभियान में सबसे आगे रहे. लोगों की जान बचाने के लिए उन्होंने जोखिम उठाते हुए धुएं से भरे परिसर में प्रवेश किया. इसी दौरान वे घायल हो गए.

हौज रानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी इस बहुमंजिला आग की घटना में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. हादसे के बाद वरिष्ठ अधिकारी, मेडिकल टीमें और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए पुलिस आसपास के कई अस्पतालों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है.

Advertisement

AIIMS ट्रॉमा सेंटर में चल रहा सभी जवानों का इलाज

फिलहाल सभी घायल पुलिसकर्मियों का AIIMS ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान घायल हुए जवानों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. आग की इस दर्दनाक घटना के बीच पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई और लोगों को बचाने का प्रयास चर्चा का विषय बना हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »