अचानक LNJP अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता, नर्सों और स्टाफ से की मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अचानक एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने वहां कार्यरत नर्सों से मुलाकात कर उनके सेवा भाव की सराहना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में की गई रिकॉर्ड वृद्धि को उनके सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया.

Advertisement
LNJP अस्पताल पहुंची रेखा गुप्ता. (Photo: PTI) LNJP अस्पताल पहुंची रेखा गुप्ता. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर लोक नारायण जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर नर्सिंग स्टाफ को चौंका दिया. इस दौरान उन्होंने नर्स से बात करते हुए मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका को सराहते हुए उन्हें मानवता की सेवा का आधार बताया. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानना और नर्सिंग समुदाय के योगदान को सम्मान देना था.

अस्पताल में नर्सों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाइयां केवल शरीर का इलाज करती हैं, लेकिन मरीज को असली हिम्मत नर्सों की मुस्कान से मिलती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉक्टर इलाज करते हैं, लेकिन मरीजों को मां जैसा प्यार भरोसा और देखभाल केवल नर्सों से मिलती है.

उन्होंने कहा कि ये सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी पूजा है.

Advertisement



मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में ऐतिहासिक 27 गुना वृद्धि कर उनके सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य को नई शक्ति देने का काम किया है. नई नियुक्तियों के माध्यम से भी स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सिंग समुदाय की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है.

रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि इन सुधारों से आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक निखार आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement