दिल्ली में सरेआम हत्या, पॉश इलाके में युवक को चाकू से गोदा

दिल्ली के पॉश इलाके में सरेआम एक युवक की हत्या कर दी गई. खान मार्केट के पास युवक को चाकू से गोद दिया गया. पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि निजी दुश्मनी में ये हत्या की गई है.

Advertisement
दिल्ली में सरेआम युवक की हत्या दिल्ली में सरेआम युवक की हत्या

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में सरेआम एक युवक की हत्या के बाद सनसनी मच गई. रविवार की रात करीब 8 बजे खानपुर मार्केट में लोकनायक भवन के सामने 20 साल के एक युवक को चाकू मार दिया गया. 

मृत युवक का नाम आकाश है. सड़क पर हुई इस घटना में आकाश के पेट के ऊपरी हिस्से पर चाकू से हमला किया गया. इसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

पुलिस ने इस हत्याकांड लेकर कहा है कि कत्ल का मकसद साफ नहीं है. शुरुआती तौर पर जांच के बाद एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है ये हत्या निजी दुश्मनी में की गई है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »