16 साल का भरोसा एक पल में तोड़ा,जहां की नौकरी वहीं से उड़ाए 2 करोड़ के जेवर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये के सोने के गहनों के कथित गबन का मामला सामने आया है. स्टॉक जांच के दौरान बड़ी कमी मिलने पर हड़कंप मच गया. सीसीटीवी फुटेज और आंतरिक जांच के बाद पुलिस ने लंबे समय से काम कर रहे एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.  

Advertisement
शोरूम कर्मचारी ने उड़ाए 2 करोड़ के जेवर (Photo: itg) शोरूम कर्मचारी ने उड़ाए 2 करोड़ के जेवर (Photo: itg)

सुमी राजाप्पन

  • रायपुर ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नामी ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये के सोने के गहनों के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है. पुलिस ने शोरूम के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिस पर दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण हड़पने का आरोप है.

मामला रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरलाल एंड कंपनी ज्वेलर्स से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित दुकान के संचालक सुरेश बंसाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया कि सूरज साहू नामक कर्मचारी पिछले 16 वर्षों से शोरूम में काम कर रहा था. ऐसे में वह इतने भरोसे का आदमी था कि उसे रोजाना कारोबार खत्म होने के बाद डिस्प्ले में रखे गहनों को सुरक्षित लॉकर में रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के बाद सूरज साहू ने कथित तौर पर गहनों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास ही रख लिया. शुरुआत में किसी को इस बात की जानकारी नहीं हो सकी और मामला सामान्य रूप से चलता रहा.

घटना का खुलासा 13 अप्रैल को उस समय हुआ जब शोरूम में स्टॉक की रेगुलर जांच की गई. जांच के दौरान करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोने के गहने गायब पाए गए. बताया जा रहा है कि इनमें अलग-अलग डिजाइन और श्रेणी के आभूषण शामिल थे, जिनकी बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है.

जब कर्मचारियों से पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली तो शोरूम प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई. पुलिस के अनुसार, फुटेज में सूरज साहू कथित तौर पर शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर गहनों को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया.

Advertisement

शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और गबन का मामला दर्ज कर लिया है. कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement