सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के चलते महाराष्ट्र के करणी सेना अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
वीडियो में दो लोग मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं. वीडियो के साथ यूजर्स कैप्शन में लिख रहे हैं, “बड़ी खबर… डॉ भीम राव अम्बेडकर को अपशब्द बोलने पर महाराष्ट्र करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर को कस कर कूटा गया”.
वीडियो को इस तरह से पेश किया जा रहा है जैसे ये घटना हाल फिलहाल में हुई हो. इस दावे के साथ ये वीडियो और पर काफी शेयर हो रहा है.
वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है.
आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये घटना अभी की नहीं बल्कि 2023 की है.
कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर ही वीडियो का सच सामने आ गया. हमें इस घटना से संबंधित कुछ रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट इस्तेमाल किया गया है.
इंडिया टीवी की 27 जून 2023 को छपी एक के अनुसार, वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर की पिटाई कर दी थी. ये घटना मुंबई से सटे पनवेल में हुई थी.
पिटाई के बाद सेंगर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने औरंगजेब की कब्र पर जाकर फूल चढ़ाए थे, जिसका उन्होंने विरोध किया था और इसी कारण उन पर ये हमला हुआ था.
लेकिन जिन लोगों ने हमला किया था, उनका कहना था कि सेंगर ने और संविधान के खिलाफ बयानबाजी की थी, इसलिए उन्होंने उन्हें पीटा. लोकमत टाइम्स की में पिटाई करने वालों के नाम सुभाष गायकवाड और सागर पगारे बताए गए हैं. उस समय सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया था.
इस तरह ये बात यहां स्पष्ट हो जाती है कि दो साल पुरानी घटना को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है.
फैक्ट चेक ब्यूरो