रियलिटी शो स्टार और इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने अपने इंडस्ट्री में सफर को लेकर एक पोस्ट शेयर की हैं. इनमें उन्होंने बताया कि वे अभी भी अपने बड़े ब्रेक का इंतजार कर रही हैं. उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ढेरों स्टोरी पोस्ट की हैं. हर पोस्ट में उन्होंने अपने करियर के बड़े मोड़ों का जिक्र किया. एक्ट्रेस ने अपना पहला मैगजीन शूट, अपना खुद का रियलिटी शो और ट्रेटर्स याद किया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ट्रोलिंग, गाली और धमकियों का भी सामना किया, मगर वो आज भी उस जगह नहीं पहुंची हैं, जहां वो होना चाहती हैं.
उर्फी जावेद नहीं खुश
उर्फी जावेद ने बताया कि उन्हें लगा था कि उनका रियलिटी शो 'फॉलो कर लो यार' से उनकी जिंदगी बदल जाएगी. शो ने उनकी जिंदगी तो बदली, लेकिन फेम या वैलिडेशन की वजह से नहीं, बल्कि उन लोगों की वजह से जो उन्हें शो के जरिए मिले. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'ट्रेटर्स इंडिया' का विनर बनने के बाद उन्हें लगा था कि अब उनकी जिंदगी फिर से बदल जाएगी. फेम और पैसे से उनकी जिंदगी आसान हो जाएगी और वे घर-घर में मशहूर हो जाएंगी, कोई चिंता नहीं रहेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. विजेता बनने के बावजूद उर्फी जावेद ने कहा कि वे अभी भी उस मौके का इंतजार कर रही हैं जो उन्हें आखिरकार यह एहसास दिलाए कि उन्होंने सच में 'मेड इट' कर लिया है.
एक्ट्रेस ने झेली ट्रोलिंग
इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्फी जावेद ने लिखा कि उन्हें काफी अब्यूज, ट्रोलिंग और धमकियां मिली हैं. ये उन्हें राजनेताओं, आम लोगों और इंडस्ट्री के लोगों से मिला है. इसकी वजह से उन्हें अनगिनत बार पुलिस स्टेशन जाना पड़ा. एक्ट्रेस ने इसके बारे में लिखा, 'मैं अभी भी महसूस करती हूं कि मैं अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंची हूं. मैं लगातार यूनिवर्स से पूछती रहती हूं- मेरा टाइम कब आएगा?' हर कदम जो मैंने उठाया, बस यही चाहती थी कि लोग मुझे स्वीकार करें, मेरी तारीफ करें. मैंने अपने लिए बहुत अनकन्वेंशनल और बेहद मुश्किल रास्ता चुना. दुनिया मुझपर मेहरबान नहीं थी. एक समय ऐसा था जब अगर कोई मेरी तारीफ करता था तो मैं रो पड़ती थी, क्योंकि मुझे तो सिर्फ गालियां खाने की आदत हो गई थी. मैं अभी भी उस एक पल, उस एक मौके का इंतजार कर रही हूं.'
उर्फी जावेद के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फिलहाल वे डेटिंग रियलिटी शो 'Splitsvilla X6' का हिस्सा बनी हुई हैं. शो में उर्फी, एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ 'मिसचीफ मेकर' के रूप में नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद ने अपने करियर में रियलिटी शो के अलावा कई टीवी शोज में भी काम किया हुआ है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क