श‍िल्पा के बेतुके बयान पर ह‍िना खान का पलटवार, शुरू हुआ नया ब‍िग बॉस?

शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' वाली लड़ाई शुरू हो चुकी है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रही हैं. शिल्पा ने हिना को उनके मामले में दखल ना देने की बात कही. जिसके बाद अब हिना ने शिल्पा के वीडियो पर हैरानी जताई है.

Advertisement
शुरू हुआ हिना-शिल्पा की भसड़! (Photo: Instagram @shilpa_shinde_official/realhinakhan) शुरू हुआ हिना-शिल्पा की भसड़! (Photo: Instagram @shilpa_shinde_official/realhinakhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

भाबीजी घर पर हैं वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. जबसे उन्होंने अपने 11 साल पुराने सेक्शुअल हैरेस्मेंट केस की सच्चाई दुनिया को बताई है, उन्हें हर तरफ से नफरत मिल रही है. शिल्पा ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में भाबीजी घर पर हैं शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए आरोपों को झूठा बताया. 

शिल्पा का बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना. एक्ट्रेस हिना खान ने बिना शिल्पा शिंदे का नाम लिए उनके एक्शन को गलत कहा था. वो हैरान थीं क्योंकि एक एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर ऐसा झूठा केस किया, जिसकी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हुई. हिना के बयान को बीते 24 घंटे भी नहीं हुए थे, उतने में शिल्पा शिंदे उनपर बरस पड़ीं. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके ट्रोलिंग पर जवाब देने के साथ-साथ बिना नाम लिए हिना पर भी निशाना साधा. शिल्पा ने उनसे कहा कि वो अपनी बीमारी पर ध्यान दें, उन्हें मत परेशान करें. अगर उन्हें पूरे मामले की गंभीरता का अंदाजा नहीं है, तो वो इसपर चुप रहें अपनी राय ना पेश करें. शिल्पा को इस बात के लिए कई लोगों का समर्थन भी मिला है, जिससे हिना को अब बुरा लगा है. 

शुरू हुआ हिना खान वर्सेज शिल्पा शिंदे?

हिना खान ने शिल्पा के वीडियो पर जबरदस्त पलटवार किया है. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने एक बार फिर बिना शिल्पा शिंदे का नाम लए उनके काम को गलत बताया है और उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी है. हिना ने कहा है कि ये बिग बॉस नहीं है, उसे खत्म हुए 9 साल बीत चुके हैं. ऐसे में वो उनपर बयानबाजी करना छोड़ दें. 

Advertisement

हिना ने लिखा- मुझे यकीन ही नहीं हो रहा. कुछ औरतें एक बेहद बेतुके और घटिया काम का साथ दे रही हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि जिस महिला को वो सपोर्ट करती हैं, उसने खुद मान लिया है. लेकिन, ये तो अपराध है. अगर वो इंसान शर्म के मारे सुसाइड कर लेता या उसकी शादी टूट जाती तो? क्या तुम लोगों का दिमाग खराब हो गया है?

'खासकर हमारे इंडस्ट्री की महिलाओं को समझना चाहिए कि ये काम पूरे, हम सबके चरित्र पर असल डालता है. वैसे भी महिलाओं को हर कदम पर स्टिग्मा और बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अगर हम चुप रहे और इसे मना नहीं करेंगे, तो झूठ बोलकर अपनी औरत होने का फायदा उठाकर पैसे वसूल करने वाली भी उस लिस्ट में जुड़ जाएंगी. और बाकी ट्रोल कैटेगरी के भ्रम में जीने वाले, हाइप चेज करने वाले, मूर्ख लोगों को पहले अपना खुद का आचरण देखना चाहिए.'

शिल्पा के बयान पर दिया पलटवार!

हिना ने आगे शिल्पा की बातों का मुंह तोड़ जवाब भी दिया, 'फेमिनिज्म मतलब बराबरी है. बराबर बनने के लिए हमें अपनी ही गलतियों के खिलाफ बोलना पड़ेगा, अगर वो पूरे समाज और कम्युनिटी के भले के लिए जरूरी है. मैं तभी अच्छी औरत कहलाऊंगी जब मैं पहले एक अच्छा इंसान बनूंगी. और प्लीज बिग बॉस को भूल जाओ, 9 साल हो गए. हम सब गलतियां करते हैं, लेकिन हर दिन सीखते भी हैं और खुद को बेहतर बनाते हैं. ये हिना वर्सेज XYZ की बात नहीं है. मैंने बिग बॉस के बाद कभी उसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला. सच कहूं तो इंटरेस्ट ही नहीं है. मुझे किसी के फेम पर सवार होकर आगे बढ़ने की ज़रूरत नहीं पड़ी, मुझे किसी के कंधे की भी जरूरत नहीं पड़ी. दुनिया जानती है कि मैं खुद काफी हूं.' 

Advertisement

हिना इस दौरान यह भी कहती हैं कि ये बात सही-गलत की है, जिसे गलत वाले लोग नहीं समझ सकेंगे. उनका मानना है कि जो शिल्पा शिंदे ने किया है, उससे #Metoo वालों पर असर पड़ेगा. एक्ट्रेस के एक गलत काम ने बाकी औरतों की सच्चाई पर शक पैदा कर दिया है. हिना का कहना है कि इससे कानून का मजाक बना है. हिना ये भी सवाल खड़े कर रही हैं कि घमंड करना उन मर्दों जैसा नहीं है जो जेंडर क्राइम्स को जस्टिफाई करते हैं? क्या अब ये सब नॉर्मल हो चुका है? अंत में हिना बस इतना कहकर अपनी बात खत्म करती हैं कि मजाक तो आखिरकार उनपर ही हो रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »