Advertisement

टीवी

बचपन में अलग हुए पेरेंट्स, मां ने अकेले पाला-बेचे गहने, कैसे टीवी की स्टार बनीं शाइनी दोशी?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST
  • 1/11

शाइनी दोशी टीवी का सबसे पॉपुलर चेहरा हैं, जो संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' से पहचानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने कई सारे हिट शोज जैसे पंड्या स्टोर में भी काम किया है. 
 

  • 2/11

शाइनी कुछ महीने पहले ही द 50 रियलिटी शो में गई थीं, जहां वो फिनाले से ठीक कुछ वक्त पहले बाहर निकलीं. बीते कुछ सालों में एक्ट्रेस ने काफी नाम कमाया, मगर उनका ये सफर काफी मुश्किलों से भरा था.
 

  • 3/11

शाइनी का बचपन उतार-चढ़ाव वाला था. जब वो महज 16-17 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया. इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने ही उन्हें अकेले संभाला और अपने बच्चों की परवरिश की. 
 

Advertisement
  • 4/11

फिल्म विंडो संग पॉडकास्ट में शाइनी ने अपने बचपन के बारे में बताया, 'हमारी स्कूलिंग ज्यादातर पापा ने कराई थी. लेकिन फिर अचानक एक दिन वो अपनी जिम्मेदारी से मुकर गए. तो मेरी मां अकेली पड़ गईं.'
 

  • 5/11

'मेरी मां का कोई सगा भाई नहीं था, इसलिए जो मेरे नाना थे उन्होंने उन्हें सपोर्ट किया. लेकिन उन्होंने मेरी मां से कहा कि मैं तुम्हें पाल सकता हूं, बच्चों को नहीं क्योंकि अंत में सारी बात खर्चे की आ जाती है.'
 

  • 6/11

शाइनी बताती हैं कि उनकी मां ने अपना कीमती सोना बेचा, ताकि किसी तरह उन्हें पाल-पोसकर वो घर चला सकें और अपना राशन-पानी जुटा सकें. इसी दौरान एक्ट्रेस ने भी मॉडलिंग शुरू की. 

Advertisement
  • 7/11

शाइनी ने आगे कहा कि उन्हें लगातार ऐड्स और टीवी कमर्शियल में काम मिलता रहा. वो एक वक्त के बाद अपनी मां का हाथ बंटाने लगीं और उनका बेचा हुआ सोना वापस लाने के लिए जद्दोजहद करती रहीं.

  • 8/11

इसी बातचीत में शाइनी ने आगे अपने पेरेंट्स के अलग होने की वजह भी बताई. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अपने पिता से बहुत प्यार था. वो कभी नहीं चाहती थीं कि उनके पेरेंट्स का तलाक हो. शाइनी खुद कभी-कभी उनके झगड़े रोकने के लिए आ जाती थीं.
 

  • 9/11

मगर एक समय बाद शाइनी ने अपनी मां का स्ट्रगल समझा कि आखिर वो क्यों उनके पिता से लड़ती थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां को अपने बच्चे पालने थे, इसलिए वो अपने पति से झगड़ती थीं ताकि घर का खर्च मिल सके.
 

Advertisement
  • 10/11

शाइनी कहती हैं कि उनके पिता महीनों काम से बाहर रहते थे. इसलिए उनकी मां ही सबकुछ संभालती थीं. एक्ट्रेस के पिता उनकी एक्टिंग के भी खिलाफ थे. मगर शाइनी की मां ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया. 
 

  • 11/11

बात करें शाइनी की पर्सनल लाइफ की, तो वो शादीशुदा हैं. एक्ट्रेस ने फिटनेस कंटेंट क्रिएटर लवेश खैराजानी से साल 2021 में शादी की. 

Photo: Instagram @shinydoshi15

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement