'महाभारत' 90 के दशक के लोकप्रिय शो में से एक था, जिसका हर किरदार दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. 'महाभारत' सीरियल के कुछ कलाकार दुनिया छोड़ चुके हैं. कुछ लाइमलाइट से दूर जिंदगी बिता रहे हैं.
आपको 'महाभारत' सीरियल की गांधारी याद हैं? अगर यादों पर धूल की परत जम गई है, तो याद दिला दें कि 'गांधारी' का रोल एक्ट्रेस रेणुका इसरानी ने अदा किया था.
'गांधारी' बनकर रेणुका ने टेलीविजन पर खूब नाम कमाया. अब 59 साल की हो चुकी हैं और अकेले जिंदगी बिता रही हैं. रेणुका ने शादी नहीं की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताई थी.
जयपुर की रहने वाली रेणुका डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत से वो शोबिज में आ गईं. 'महाभारत' में 'गांधारी' का रोल निभा कर उन्होंने करियर को नई दिशा दी थी.
टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने कई मूवीज में भी काम किया. उनका करियर अच्छा चल रहा था, लेकिन 2011 के बाद वो शोबिज से दूर हो गईं.
2017 में एक्ट्रेस ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में एक्टिंग से दूरी बनाने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था कि उनके माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं.
माता-पिता की देखभाल के लिए उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाकर अपना फोकस घर पर शिफ्ट कर लिया. उनके पिता बोल नहीं सकते और सिर्फ साइन लैंग्वेज ही समझते थे.
रेणुका ने अपने पेरेंट्स के लिए अपने करियर को कुर्बान कर दिया, लेकिन अफसोस कुछ साल बाद उनके माता-पिता चल बसे. इसके बाद वो अकेली रह गईं.
पेरेंट्स के निधन के बाद उन्होंने शादी नहीं की. वो बौद्ध धर्म की अनुयायी हैं. एक्ट्रेस लोखंडवाला में लोगों को बौद्ध धर्म के प्रति जागरुक करती हैं. वो एक राइटर भी हैं और कविताएं लिखती हैं.
All Photos: Instagram @renuka.israni