कपिल शर्मा आज कॉमेडी की दुनिया के किंग बन चुके हैं. वो करोड़ों की दौलत के मालिक हैं. उनके पास अलीशान घर, गाड़ियां सबकुछ हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
कपिल का मुंबई में आलीशान घर है, जहां वो पत्नी बच्चों संग रहते हैं. इसके अलावा उनका पंजाब में भी एक बड़ा फार्महाउस है. वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी रईसी की झलक दिखाते रहते हैं.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
कपिल शर्मा मुंबई के पॉश एरिया अंधेरी वेस्ट में एक सी-फेसिंग घर में रहते हैं. कपिल के इस घर की कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
कपिल का घर अंदर से काफी आलीशान है. उन्होंने घर के इंटीरियर को काफी सिंपल और एस्थेटिक रखा है. लिविंग रूम काफी बड़ा है, जहां एक साथ कई लोगों की गैदरिंग हो सकती है.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
दीवारें खूबसूरत डिजाइनिंग और फ्रेम से सजी हैं. खूबसूरत झूमर घर में विंटेज वाइज एड करते हैं. घर को काफी मॉडर्न टच दिया गया है.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
कपिल के घर में एक बड़ी सी बालकनी भी है, जहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखता है. बालकनी में उन्होंने कई सारे पेड़-पौधे लगाए हुए हैं.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
पंजाब में भी कपिल का महलों जैसा घर है, जहां वो राजाओं की तरह रहते हैं. घर के चारों तरफ हरियाली है.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
फार्महाउस में स्विमिंग पूल और बड़ा गार्डन भी है. चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हैं. घर में बड़ा सा लॉन एरिया भी है.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
कपिल पंजाब वाले घर में अक्सर परिवार संग छुट्टियां मनाने जाते हैं. वो अपने घर से तस्वीरें भी शेयर करते हैं.
(Photo: Instagram @kapilsharma)