क्र‍िकेट के मैदान में हुआ हादसा, बैट छोड़ श्रीकृष्णा में बलराम बना ये एक्टर

बता दें कि दीपक को शुरू में क्रिकेट का बहुत शौक था. जब वो कॉलेज में थे तो क्रिकेट खेलते थे. वो बहुत अच्छे स्पिनर थे. लेकिन एक हादसे में दीपक की उंगली में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वो लंबे समय तक क्रिकेट खेल नहीं पाए.

Advertisement
श्रीकृष्णा में निभाया बलराम का किरदार श्रीकृष्णा में निभाया बलराम का किरदार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

रामानंद सागर का शो श्रीकृष्णा हमेशा से ही फैंस के दिलों में अहम जगह बनाए हुए है. शो को लोगों ने खूब पसंद किया. सर्वदमन डी ने श्रीकृष्णा का किरदार बखूबी निभाया. वहीं शो में बलराम बने दीपक दुलकर (Deepak Deulkar) ने भी अपने रोल को निभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. दीपक ने शो में अच्छा एक्ट किया.

क्रिकेट खेलते थे दीपक

Advertisement

बता दें कि दीपक को शुरू में क्रिकेट का बहुत शौक था. जब वो कॉलेज में थे तो क्रिकेट खेलते थे. वो बहुत अच्छे स्पिनर थे. लेकिन एक हादसे में दीपक की उंगली में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वो लंबे समय तक क्रिकेट खेल नहीं पाए. इसी कारण से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. अपना कॉलेज पूरा होने के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ रुख किया.

ईटीवी मराठी के शो Lek Ladki Ya Gharchi में उन्होंने महादेव का किरदार निभाया. इससे उन्हें काफी पहचान मिली. उन्होंने फिल्म Saad के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग भी की. बता दें कि दीपक को रामानंद सागर के श्रीकृष्णा शो में बलराम के रोल ने घर-घर में पहचान दिलाई थी.

मराठी फिल्मों में किया काम

दीपक मराठी फिल्मों के स्टार हैं. उन्होंने कई हिट मराठी फिल्मों में काम किया है. दीपक की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है. इसके अलावा वो मराठी प्ले भी कर चुके हैं.और कई मराठी शोज भी कर चुके हैं.

Advertisement

शो श्रीकृष्णा की बात करें तो ये शो 1993 में रिलीज हुआ था. इसके बाद इस शो को कई बार टीवी पर दिखाया गया. हर बार शो को खूब पसंद किया गया. इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्णा का रोल निभाया. शो को बहुत पसंद किया गया. स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्णा का किरदार निभाया था. फिलहाल 3 मई से ये शो दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »