दूसरी औरत के लिए किम को पति ने छोड़ा, अब पैसे-पैसे को मोहताज

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने अपने केन्याई पति अली पुंजानी का घर छोड़ दिया है और वह अब मुंबई में रह रही हैं. खबरों की मानें तो किम के केन्याई पति ने उन्हें किसी दूसरी औरत के लिए छोड़ दिया है और वह पाई-पाई को तरस रही हैं...

Advertisement
किम शर्मा और अली पुंजानी किम शर्मा और अली पुंजानी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

बॉलीवुड में 'मोहब्बतें' से एक्ट्रेस किम शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में केन्याई बिजनेसमेन अली पुंजानी के साथ उन्होंने घर बसा लिया था. खबरों की मानें तो किम शर्मा के केन्याई पति ने उन्हें किसी दूसरी औरत के लिए छोड़ दिया है. अब किम मुंबई वापस आ गई हैं और उनकी माली हालात ठीक नहीं है.

Advertisement

किम शर्मा और उनके केन्याई पति अली पुंजानी ने एक हफ्ते डेटिंग करने के बाद साल 2010 में शादी करने का फैसला किया था. खबरें आ रही हैं कि किम ने अपना नाम चेंज कर लिया है और अब वो किमी हो चुकी हैं. किम अभी काम की तलाश में मुंबई आ चुकी हैं. उनके पति के साथ उनका कानूनी रूप से तलाक हुआ है या नहीं इस बात का पता अभी नहीं चल सका है. उन्हें उनके पति से तलाक के बाद पैसे मिले हैं या नहीं इस बात की भी कोई खबर अभी तक नहीं मिली है.


बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अली पुंजानी के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ लगभग चार साल तक डेट किया था. युवराज सिंह से ब्रेकअप होने के बाद किम शर्मा ने स्पेनिश सिंगर कार्लोस मारीन को डेट करना शुरु किया जो कि स्पेनिश बैंड 'इल डिवो' के लीड सिंगर थे.

Advertisement


एक्ट्रेस किम शर्मा का नाम इससे पहले फिल्म 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और मेन्सवियर डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है. किम शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. किम ने कई कर्मशियल्स में भी काम किया था.

किम शर्मा हमेशा से ही बॉलीवुड में अपने बोल्ड अवतार और एक्सपोजर के लिए चर्चा में बनी रहती थी. हालांकि अपनी शादी के बाद किम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और केन्या में अपने पति के साथ बस गईं थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »