जावेद अख्तर ने शराब की बिक्री में छूट का किया विरोध, बोले- इसका अंजाम विनाशकारी होगा

खबर है कि भारत के ग्रीन जोन इलाकों में अब शराब की बिक्री होगी और एक वक्त पर पांच लोग इसकी खरीदारी कर सकेंगे. ऐसे में जनता काफी खुश है. हालांकि बॉलीवुड के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के मुताबिक ये फैसला पूरी तरह सही नहीं है.

Advertisement
जावेद अख्तर जावेद अख्तर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2020,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इस बार कई और चीजों में रियायत दी गई है. इसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं. शराब की दुकानें खोलने की मोहलत देने का बॉलीवुड के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ये फैसला पूरी तरह सही नहीं है.

Advertisement

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर इस फैसले को गलत बताया है. उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने का अंजाम बर्बादीभरा होगा. सर्वे के मुताबिक इन दिनों घरेलू हिंसा बेहद बढ़ गई है. ऐसे में शराब महिलाओं और बच्चों के लिए मौजूदा वक्त को और भी भयानक बना देगी.'

जावेद अख्तर की ये बात ट्विटर यूजर्स को पसंद नहीं आई है. जावेद के ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें गलत बताया और उनपर तंज कसे. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें सही मान रहे हैं.

ऋषि कपूर संग आखिरी बार यूं मिले जावेद

बता दें कि इससे पहले जावेद अख्तर ने ऋषि कपूर संग अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में ट्वीट किया था. उन्होंने नीतू और ऋषि कपूर संग खिंचवाई फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'न्यूयॉर्क में हमारी आखिरी मुलाकात में हमने बीते दिनों को याद किया था और जोक सुनाकर खूब हंसे थे. अब वो चले गए हैं.'

Advertisement

जावेद अख्तर को उनके बेबाक रवैये और बॉलीवुड में बतौर राइटर और गीतकार अपने योगदान के लिए जाना जाता है. वे अक्सर ट्विटर पर अपने विचार शेयर करते हैं. हालांकि वे कई बार अपने बयानों के चलते ट्रोल हो चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »