Advertisement

मनोरंजन

ऐश्वर्या राय की राह पर सोनम, क्या कान्स में मनाएंगी हनीमून?

हंसा कोरंगा
  • 02 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST
  • 1/6

8 मई को सोनम कपूर सात फेरे लेंगी. उनकी शादी की तमाम डिटेल्स सामने आ रही हैं. इंविटेशन कार्ड के अलावा ग्रैंड फंक्शंस की लिस्ट के बारे में भी खुलासा हो गया है. लेकिन एक चीज जिससे अभी तक सभी अनजान हैं वो ये कि सोनम कपूर हनीमून के लिए कहां जा रही हैं? ये सवाल फैंस के जहन में हैं. 7-9 मई तक तो सोनम शादी के फंक्शंस में बिजी रहेंगी. फिर 14 और 15 मई को उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत करना है. ऐेसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनम का हनीमून डेस्टिनेशन कान्स या यूरोप हो सकता है.

  • 2/6


सोनम की शादी 8 मई को होगी. वहीं कान्स फिल्म फेस्टिवल भी 8 मई से ही शुरू हो रहा है. अटकलें हैं कि सोनम हनीमून के लिए कान्स जा सकती हैं. या फिर यूरोप के किसी दूसरे देश को ये कपल हनीमून के लिए चुन सकता है.
 

  • 3/6

साल 2007 में 20 अप्रैल को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी. सोनम की ही तरह ऐश्वर्या ने भी शादी के बाद कान्स फेस्टिवल में शिरकत की थी. तब पत्नी के साथ अभिषेक बच्चन भी कान्स के रेड कार्पेट पर चले थे. इसलिए ऐसा हो सकता है कि फैंस सोनम को आनंद आहूजा के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर चलते हुए देखे. बता दें, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2018 8-19 मई तक चलेगा.

Advertisement
  • 4/6

सोनम कपूर को शादी के बाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच पर देखना फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा. ये सोनम की 8वीं कान्स अपीयरेंस होगी.

  • 5/6

वहीं शादी के समारोह को 3 हिस्से में बांटा गया है. पहले दिन 7 मई को शाम 4 बजे सोनम कपूर और आनंद की मेंहदी की रस्म होगी. ये रस्म वेन्यू सनटेक, सिग्नेचर आइसलैंड BKS में होगी. 8 मई को सुबह 11 बजे से रात 12 तक का प्रोग्राम रखा जाएगा. शादी का वेन्यू रॉकलैंड, 226 बैंडस्टैंड, बांद्रा है.

  • 6/6

तीसरे दिन 9 मई को ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी की गई है. रात 8 बजे यह प्रोग्राम शुरू होगा. इस इवेंट के लिए वेन्यू द लीला, मुंबई रखा गया है. रिसेप्शन पार्टी में आने वाले मेहमानों के लिए ड्रेस कोड इंडियन और वेस्टर्न फॉर्मल रखा गया है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement