रवि दुबे और सरगुन मेहता टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में शुमार किए जाते हैं. टीवी के इस कपल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं हैं. रवि और सरगुन अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर इन दिनों मालदीव में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
रवि और सरगुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं.
मालदीव वेकेशन की इस फोटो में सरगुन ब्लू बिकिनी में बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. सरगुन ने अपनी फोटो को कैप्शन दिया, "Vacay mode on .. #maldives #vacaymode #vacation"
मलादीव वेकेशन की इस फोटो में रवि अपनी लेडी लव सरगुन मेहता के साथ दिखाई दे रहे हैं. रवि ने अपने इस फोटो को कैप्शन दिया, 'Biwi cra-jeee pati zen-jee #maldives @sargunmehta'
बता दें कि सरगुन मेहता और रवि दुबे पहली बार जी टीवी के शो 12/24 करोल बाग में दिखाई दिए थे. इस शो में रवि और सरगुन ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था. इस शो से ही रवि सरगुन की लव स्टोरी शुरू हुई थी.
इसके बाद रवि दुबे और सरगुन मेहता नच बलिए 5 दिखाई दिए थे. नच बलिए शो में रवि ने सरगुन को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था. दिसंबर 2013 को सरगुन और रवि ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की.