Advertisement

मनोरंजन

बैसाखी पर ये 10 पंजाबी फिल्में जरूर देखें...

aajtak.in
  • 13 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST
  • 1/10

पॉलीवुड (इंडियन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री) की फिल्में आए दिन ऑडियंस के बीच पॉपुलेरिटी बटोर रही हैं. मजेदार कॉमेडी वाली पंजाबी मूवीज आपकी पूरी फैमिली के लिए मजेदार साबित होती हैं. आइए जानते हैं कि इस बैसाखी के मौके पर कौन-कौन सी हिट पंजाबी फिल्मों का लुत्फ आप अपने चाहने वालों के साथ उठा सकते हैं. पेश है एक झलक...

  • 2/10

कैरी ऑन जट्टा (2012): गिप्पी ग्रेवाल, माही गिल, गुरप्रीत घुग्गी और खुशबू ग्रेवाल स्टारर इस पंजाबी कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट किया है समीप कंग ने. यह फिल्म साल 2012 की टॉप पंजाबी कॉमेडी मूवीज में से एक थी. फिल्म में लीड एक्ट्रेस एक ऐसे लड़के से शादी करना चाहती है जो अनाथ हो और जिसका कोई परिवार न हो. ऐसे में जॉइंट फैमिली में रहने वाल हीरो अपनी हीरोइन के प्यार में क्या क्या पापड बेलता है, यह देखिये और मजे लीजिए.

  • 3/10

डिस्को सिंह (2014): डायरेक्टर अनुराग सिंह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी पॉपुलर हैं और दिलजीत दोसांझ के साथ उन्होंने जो बेहतरीन फिल्में की हैं, उनमें से 'डिस्को सिंह' भी एक पॉपुलर फिल्म है. इसमें दिलजीत के अलावा सुरवीन चावला, बी एन शर्मा और उपासना सिंह भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी लीड किरदार लाटू पर टिकी है जो एक बैंड म्यूजिशियन है जो एक मॉडल (सुरवीन चावला) के प्यार में पागल है.

Advertisement
  • 4/10

स्टुपिड 7 (2013): डायरेक्टर पाली भूपिंदर सिंह की इस उम्दा फिल्म में जसविंदर भल्ला, गुगु गिल, पुखराज भल्ला और जसमीत कौर लीड रोल में थे. इस फिल्म की कहानी पंजाबी स्टूडेंट्स की रोजमर्रा की परेशानियों पर टिकी थी. पंजाबी कल्चर को इस फिल्म में बहुत खूबसूरती से पेश किया गया था.

  • 5/10

यार अनमुल्ले (2011): डायरेक्टर अनुराग सिंह की यह फिल्म 3 दोस्तों (गुरि, दीप और शेर सिंह) की कहानी पर बनी है जो एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं और उसी के हॉस्टल में साथ रहते हैं. फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं आर्य बब्बर, जीविधा आस्था, हरीश वर्मा और जेनी ने.

  • 6/10

तू मेरा 22 मैं तेरा 22 (2013) डायरेक्टर अमित पराशर की यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में शूट हुई है. यहां दो अमीर भाई और दोस्त रॉबी (अमरिंदर गिल) और रॉली (हनी सिंह) के पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं लेकिन अपने बेटों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से परेशान हैं.

Advertisement
  • 7/10

लकी दी अनलकी स्टोरी (2013): लकी एक कुंवारा लड़का है और खुशी से अपनी जिंदगी बिता रहा है. फिर उसकी जिंदगी में आती है एक खूबसूरत लड़की कीरत. वो उसे शादी के लिए तो मना लेता है लेकिन इनकी प्रेम कहानी में मर्डर से लेकर पागल अंकल तक न जाने क्या क्या रोड़े हैं. डायरेक्टर समीप कंग ने इस कॉमेडी फिल्म को बहुत तसल्ली से बनाया है. फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, सुरवीन चावला, जसविंदर भल्ला और गुरप्रीत घुग्गी अहम भूमिकाओं में हैं.

  • 8/10

इश्क गरारी (2013) डायरेक्टर धीरज रतन की इस फिल्म में एक्टर्स थे शैरी मान, गुलजार चहल, विनयपाल बुट्टर, रणविजय सिंह, मैंडी तखर, गुंजन वालिया और प्रभलीन सन्धु. फिल्म का एक गान 'खलारा' काफी पॉपुलर हुआ जो यो यो हनी सिंह ने गाया था.

  • 9/10

बेस्ट ऑफ लक (2013) डायरेक्टर मनमाड़ सिद्धू की इस फिल्म से जैजी बी ने एक्टिंग डेब्यू किया था. जैजी बी के अलावा फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल बिन्नू ढिल्लों, सिमरन कौर मुंडी (मिस इंडिया यूनिवर्स 2008) और सोनम बाजवा अहम रोल्स में हैं. फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर की किडनैपिंग पर आधारित है जो दो जवान लड़कों को उनके बैड लक की तरफ ले जाती है. लेकिन जल्दी ही वो उस गैंगस्टर के दोस्त बन जाते हैं. बाद में वो गैंगस्टर उन लड़कों को उनकी गर्लफ्रेंड्स से मिलवाने में मदद करता है.

Advertisement
  • 10/10

डैडी कूल मुंडे फूल (2013) डायरेक्टर सिमरजीत सिंह की यह फिल्म दो ऐसे लड़कों के बारे में जिन्हें उस औरत की बेटियों से प्यार हो जाता है जिसके प्यार में उनका पिता पागल है. अमरिंदर गिल, हरीश वर्मा, युविका चौधरी और इहाना ढिल्लों फिल्म में लीड रोल्स में हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement