Advertisement

मनोरंजन

सोनम की शादी: तैयारी में जुटे भाई अर्जुन, पहुंचे चाचा अनिल के घर

ऋचा मिश्रा
  • 02 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST
  • 1/6

सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी को लेकर कपूर खानदान में एक्साइटमेंट है. शादी की तैयारियों का जायजा लेते हुए पिछले दिनों सोनम की मां सुनीता कपूर घर के बाहर नजर आई थीं. जैसे-जैसे शादी के दिन करीब आ रहे हैं शादी की तैयारियों में बाकी सदस्य भी जुट गए हैं. बीती रात अर्जुन कपूर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अनिल कपूर के घर पहुंचे.

  • 2/6

अर्जुन कपूर ने सोनम की शादी के लिए खास तैयारियां की हैं. बहन की संगीत रस्म के मौके पर अर्जुन कपूर, स्पेशल डांस नंबर पर जलवे बिखेरेंगे.

  • 3/6

अर्जुन ने पिछले दिनों हुई कजिन मोहित मारवाह की संगीत सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से पार्टी में रंग जमा दिया था. ऐसे में सोनम की शादी में उनका अंदाज देखने लायक होगा.

Advertisement
  • 4/6

अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के काफी करीब हैं. अर्जुन कई बार सोनम को लेकर अपने इमोशन बंया कर चुके हैं. वो एक भाई होने के नाते सोनम के लिए हमेशा एलर्ट रहते हैं. उनकी सेफ्टी का पूरा ख्याल रखते हैं.
 

  • 5/6

सोनम कपूर की शादी की घोषणा आधि‍कारिक रूप से हो चुकी है. 8 मई को होने जा रही सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है.

  • 6/6

सोनम चाहे अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर व्यस्त नजर आ रही हैं लेकिन उनके दूल्हे राजा इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड द‍िख रहे हैं. आनंद आहूजा लगातार सोनम कपूर की एयरपोर्ट क्ल‍िक्स से लेकर रूटीन तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे हैं.
PHOTO: योगेन शाह

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement