Advertisement

मनोरंजन

कपूर सिस्टर्स के WhatsApp ग्रुप में सोनम-करीना करती हैं ये काम

ऋचा मिश्रा
  • 21 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST
  • 1/7

सोनम कपूर पहली बार करीना कपूर के साथ 1 जून को रिलीज हो रही फिल्म वीरे दी वेड‍िंग के साथ धमाल मचाने आ रही हैं.

  • 2/7

पिछले दिनों खबरें आईं थी कि बॉलीवुड दीवा करीना और सोनम के बीच वीरे दी वेड‍िंग की शूटिंग के दौरान फैशन को लेकर कॉम्पटीशन था. इसकी वजह दोनों एक्ट्रेस का स्टारडम बताया गया.

  • 3/7

इन सारे सवालों का जवाब देते हुए सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये सारी बातें बे‍कार की हैं. बेबो को मैं पहले से जानती हूं. हम पहले भी अच्छे दोस्त थे और हमेशा रहेंगे.

Advertisement
  • 4/7

सोनम ने कहा- करीना और मुझमें एक बात कॉमन है कि हम दोनों फिल्मी बैकग्राउंड से हैं. इसलिए हमें मीड‍िया में फैलाई जाने वाली अफवाहों का जवाब देना बखूबी आता है.

  • 5/7

सोनम कपूर ने बताया कि हमारी दोस्ती WhatsApp पर भी खूब चलती है. करीना, करिश्मा, रिया और मैंने एक कपूर सिस्टर्स के नाम से ग्रुप बनाया है. जहां हम एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं.

  • 6/7

बता दें सोनम कपूर कान्स से लौटने के बाद वीरे दी वेड‍िंग के प्रमोशन में ब‍िजी हैं. इसके बाद वो 'एक लड़की को देखा' फिल्म में काम करेंगी.

Advertisement
  • 7/7

PHOTOS: इंस्टाग्राम

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement