Advertisement

मनोरंजन

शमा बोलीं- 14 साल की उम्र में डायरेक्टर ने की थी शोषण की कोश‍िश

ऋचा मिश्रा
  • 18 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST
  • 1/7

एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं. लेकिन यहां मीटू मूवमेंट की वजह से शमा की चर्चा हो रही है. शमा ने भी दूसरी महिलाओं की तरह #MeToo कैम्पेन का सपोर्ट किया और अपनी आपबीती सुनाई.

  • 2/7

बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में शमा ने बताया, "मैंने 14 साल की उम्र में कर‍ियर की शुरुआत की थी. उस दौरान मैं सेट पर बैठी थी, तभी डायरेक्टर ने मेरी जांघ पर अपना हाथ रख दिया."

  • 3/7

शमा ने बताया, "उसके बाद मैंने कहा ये क्या है? डायरेक्टर ने कहा कि तुम्हें क्या लगता है तुम स्टार बनने जा रही हो, तुम्हारे साथ ऐसा हो सकता है. कोई डायरेक्टर नहीं तो कोई स्टार, या निर्माता शोषण कर सकता है. इन सबके बिना आप आगे नहीं बढ़ सकती. वह घटना मेरे लिए काफी असहज थी."

Advertisement
  • 4/7

शमा ने कहा, "इन दिनों बहुत से स्टार अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं. ये बहुत अच्छी बात है. ऐसा करने के लिए बहुत ह‍िम्मत चाहिए होती है."

  • 5/7

अभिनेत्री ने  "आलोक नाथ के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था. मैंने उसके साथ काम नहीं किया है और ऐसे मामलों के बारे में सुना है."

  • 6/7

आलोक नाथ के उदाहरण लेते हुए एक्ट्रेस ने कहा, एक्टर और एक्ट्रेस ऑन-स्क्रीन पर भले ही अच्छी छवि के हो लेकिन रियल जिंदगी में ऐसा नहीं होते हैं.

Advertisement
  • 7/7

बता दें शमा स‍िकंदर लंबे वक्त से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं. लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल होती रहती हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement