Advertisement

मनोरंजन

उर्मिला मातोंडकर की शादी की तस्वीरें आईं सामने

aajtak.in
  • 04 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के बाद अब 'रंगीला' गर्ल उर्मिला मातोंडकर भी विवाह सूत्र में बंध गई हैं. गुरुवार शाम उन्होंने खुद से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर संग शादी रचाई.

  • 2/9

शादी के समारोह को बेहद करीबी और निजी लोगों तक ही रखा गया.

  • 3/9

बताया जा रहा है कि 42 साल की उर्मिला की वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से जुड़े सिर्फ एक शख्स फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा नजर आए. ऐसा भी इसलिए कि मनीष उर्मिला और मोहसिन के कॉमन फ्रेंड हैं.

Advertisement
  • 4/9

उर्मिला की शादी में शरीक हुए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर दुल्हन बनी उर्मिला की तस्वीरें भी पोस्ट कीं.

  • 5/9

बहरहाल, उर्मिला की शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उर्मिला के फ्रेंड्स के जरिए सामने आईं.

  • 6/9

उर्मिला की बेस्ट फ्रेंड पाउलोमी सान्घवी ने उर्मिला की शादी के यह खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की.

Advertisement
  • 7/9

उर्मिला की यह तस्वीर शादी के रिसेप्शन के दौरान क्लिक की गई है. इस तस्वीर में उर्मिला पति मोहसिन और अपनी अजीज दोस्त पाउलोमी सान्घवी संग नजर आ रही हैं.

  • 8/9

शादी के बाद उर्मिला ने कहा, 'हमने वेडिंग सेरेमनी सिर्फ परिवार और दोस्तों के बीच ही रखी, क्योंकि हमारा परिवार चाहता था कि हम इसे लो प्रोफाइल इवेंट रखें. यही कारण है कि हमने ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया.'

  • 9/9

पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक हिन्दू परंपरा के हिसाब से तो ये शादी पूरी हो गई है. लेकिन अब उर्मिला अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे और उसके बाद निकाह करेंगे.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement