Advertisement

मनोरंजन

शादी के बाद पत‍ि आनंद आहूजा को ये गिफ्ट देंगी सोनम, आएगा पसंद?

ऋचा मिश्रा
  • 02 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST
  • 1/7

सोनम कपूर-आनंद अहूजा के साथ 8 मई को सात फेरे लेंगी. यह शादी कपूर खानदान के साथ बॉलीवुड के लिए भी एक बड़ा इवेंट है. इस खास मौके पर फैंस सोनम को दुल्हन के लिबास में देखना चाहते हैं. सोनम कपूर ने भी अपनी शादी के लिए खास तैयारी की है. वो अपने होने वाले पति आनंद अहूजा को एक स्पेशल ग‍िफ्ट देने वाली हैं. आइए जानते हैं क्या है सोनम का स्पेशल गिफ्ट...

  • 2/7

सोनम कपूर ने ये गिफ्ट कई सालों से संभाल कर रखा है. एक शो के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब वो 16 साल की थीं, तब उन्होंने एक कविता लिखी थी. उसे अभी तक संभाल कर रखा है.

  • 3/7

सोनम ने कहा था, 'वैसे तो मैंने कई कविताएं लिखी हैं, लेकिन एक ऐसी कविता है जिसे मैंने 16 साल की उम्र में लिखी थी. मैंने खुद से वादा किया था कि जब मैं अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ लूंगी तब उसे मैं ये कविता दूंगी. जिस दिन मैं शादी करूंगी, उस दिन अपने पति को मैं ये कविता दूंगी. मैं उसे कहूंगी कि ऐसी लाइफ मुझे चाहिए और आशा है कि हम दोनों इस पर काम करेंगे.

Advertisement
  • 4/7

सोनम लंबे समय से कविताएं लिखती आ रही हैं. अब देखना ये होगा कि बिजनेस मैन आनंद अहूजा को सोनम की कव‍िताएं कितनी पसंद आती हैं.

  • 5/7

कई मौकों पर आनंद और सोनम को साथ देखा गया है. दोनों की जोड़ी परफेक्ट कपल के टाइटल पर फिट बैठती है.

  • 6/7

सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी को लेकर समूचे कपूर खानदान में एक्साइटमेंट है. 8 मई को होने जा रही सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है.


Advertisement
  • 7/7

PHOTO: इंस्टाग्राम

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement