Advertisement

मनोरंजन

सुपरबाइक पर बैठे प्रभास का डैशिंग लुक, 'साहो' के सेट से फोटो लीक

हंसा कोरंगा
  • 02 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST
  • 1/6


बाहुबली एक्टर प्रभास इन दिनों दुबई में फिल्म साहो की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के सेट से एक्टर की तस्वीरें लीक हुई हैं. दुबई के लोकल मार्केट में ये चेज सीक्वेंस शूट हो रहा है.

  • 2/6

तस्वीरों में प्रभास सुपरबाइक पर बैठे काफी डैशिंग लग रहे हैं. उनके फैंस के बीच एक्टर का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है.

  • 3/6

तस्वीरों में एक्टर ने लैदर जैकट पहनी है. वे एक स्टाइलिश स्पोर्ट्स बाइक पर बैठे हुए हैं. फिल्म के डायरेक्टर इस बात का खासा ध्यान रख रहे हैं कि कोई भी तस्वीर या कंटेंट की जानकारी पब्लिक ना हो.

Advertisement
  • 4/6


दुबई में शूट हो रहा चेज सीक्वेंस मंहगी गाड़ियों, वोल्वो बस, सुपरबाइक्स के साथ फिल्माया जा रहा है. साहो में जबरदस्त एक्शन और स्टंट सीन्स देखने को मिलेंगे.

  • 5/6


बाहुबली के बाद प्रभास साहो में नजर आएंगे. फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. साहो में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, एवलिन शर्मा, मंदिरा बेदी नजर आएंगे.

  • 6/6

प्रभास की पॉपुलैरिटी को देखते हुए साहो को तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषा में डब किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement