बस में बैठकर सफर करते दिखे मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय, जानिए पूरा मामला

सीएम थलपति विजय ने तमिलनाडु की जनता को एक नया तोहफा दिया है. राज्य में 300 नई स्टेट बसें चलाई गई हैं, जिसका उदघाटन खुद विजय ने किया है. वो बस में बैठकर शहर की सैर भी करते नजर आए हैं.

Advertisement
तमिलनाडु को विजय का तोहफा (Photo: PTI) तमिलनाडु को विजय का तोहफा (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

तमिल सिनेमा के थलपति सी.जोसेफ विजय अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, जो अपनी जनता के हित में कई सारे काम कर रहे हैं. सीएम विजय को मुख्यमंत्री का पद संभालते हुए थोड़ा ही समय बीता है. लेकिन वो अच्छा काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब उन्होंने तमिलनाडु के लोगों को एक नई सौगात दी है. 

सीएम विजय का जनता को गिफ्ट

Advertisement

सीएम थलपति विजय ने चेन्नई में 300 नई डीजल और सीएनजी स्टेट ट्रांसपोर्ट बसों को हरी झंडी दिखाई है. उन्होंने सचिवालय से इन बसों का उद्घाटन करने के साथ-साथ इसकी सवारी भी की ताकि वो इन बसों में दिए जाने वाली सेवाओं का निरीक्षण कर सकें. बस में बैठकर विजय ने हर छोटी-बड़ी डीटेल का ध्यान रखा. यहां तक कि उन्होंने बस के कंडक्टर से भी मुलाकात की. 

पिछले डेढ़ महीने में सीएम विजय ने तमिलनाडु की जनता के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए हैं. जिस दिन वो सीएम बने, उसी दिन उन्होंने 200 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की. इसके बाद उन्होंने राज्य में महिला सुरक्षा और ड्रग माफिया से निपटने के लिए अहम कदम उठाए. विजय ने रोजगार के लिए भी पहल शुरू की. 

तमिलनाडु के 'नायक' विजय

थलपति विजय की पार्टी ने 4 मई 2026 को ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. उनकी पार्टी को चुनाव में सबसे ज्यादा वोट्स मिले थे. मगर बहुमत बनाने के लिए उन्हें बाकी पार्टी का सहारा लेना पड़ा. इसके बाद 10 मई को उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाई, अब विजय अपने राज्य की जनता के 'नायक' बने हुए हैं और उनकी खूब सेवा भी करते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

बात करें विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन की, तो इसकी रिलीज पिछले छह महीने से अटकी हुई है. सेंसर बोर्ड से फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिससे इसकी रिलीज पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. उम्मीद की जा रही थी कि जब विजय मुख्यमंत्री बनेंगे, तब ये दिक्कत दूर हो जाएगी. लेकिन अभी तक इसपर कोई पॉजिटिव अपडेट सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »