एक्ट्रेस ने रचाई दूसरी शादी, कब्रिस्तान के फूल डालकर ससुरालवालों ने किया था स्वागत, उड़े होश

पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिजा अली ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब वो ससुराल के करीबी दोस्तों के घर पहुंची थीं, तो वहां उनका स्वागत कब्रिस्तान के फूलों के साथ किया गया था.

Advertisement
एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा (Photo: Instagram @fiza_aali) एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा (Photo: Instagram @fiza_aali)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

फिजा अली पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो एक बेटी की मां हैं. मगर पहले पति संग उनका रिश्ता टूट चुका है. फिजा ने इसी साल एजाज खान ने दूसरी शादी का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. अब एक्ट्रेस ने अपनी सेकंड मैरिज को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है.

Advertisement

फिजा अली का खुलासा

एक्ट्रेस ने बताया कि जब शादी के बाद वो देर रात ससुरालवालों के फैमिली फ्रेंड्स से मिलने गईं तो उनका वहां कब्रिस्तान के फूल डालकर स्वागत किया था. फिजा अली एक पॉडकास्ट में बोलीं- आपको पता है कि हम पर कब्र के फूल फेंके गए थे. एजाज से जब मेरी शादी हुई तो रात के 3 बजे हम उनके फैमिली फ्रेंड्स के पास चले गए थे. जब वहां गए तो लोगों ने हमपर फूल फेंकने शुरू कर दिए. 

'हम सोचने लगे कि हमने तो इन्हें अभी-अभी बताया है, तो फिर ये लोग आधी रात को फूल कहां से लेकर आए? उनके घर में एक छोटा सा बच्चा था. तो मैंने अचानक उस बच्चे से पूछ लिया कि बेटा आपकी मम्मी फूल कहां से लेकर आई थीं? उस बच्चे ने मुझे बताया- हमारे घर के पीछे एक कब्रिस्तान है. अब्बा वहां से लेकर आए थे.'

Advertisement

फिजा बोलीं ये सुनने के बाद उन्हें घबराहट होने लगी थी. उन्होंने पति को बताया कि उनपर कब्र के फूल फेंके गए थे. फिजा बोलीं- दिखाई तो मेहमान नवाजी थी, मगर छिपकर हम पर कब्र के फूल फेंक दिए. 

विवादों से फिजा का गहरा नाता

फिजा अली की बात करें तो वो एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल और होस्ट भी हैं. फिजा अली की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी विवादों से घिरी रहती हैं. दरअसल, फिजा अली की पहली शादी फवाद फारूक से साल 2007 में हुई थी. लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया था. इस शादी से एक्ट्रेस की एक बेटी है, जो उन्हीं के साथ रहती है. फिजा ने इस साल एजाज खान संग दूसरी शादी करके हर किसी के होश उड़ा दिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement