कुमार सानू के LIVE कॉन्सर्ट में मर्यादा भूली PAK हसीना, पति संग हुई रोमांटिक, आवाम बोली- छपरी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिजा अली पर एक बार फिर पाकिस्तान की आवाम का गुस्सा फूट पड़ा है. फिजा हाल ही में कुमार सानू के लाइव कॉन्सर्ट में पति संग रोमांटिक हो गईं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया.

Advertisement
रोमांटिक वीडियो पर ट्रोल हो रही एक्ट्रेस (Photos: Instagram @fiza_aali) रोमांटिक वीडियो पर ट्रोल हो रही एक्ट्रेस (Photos: Instagram @fiza_aali)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

एक्ट्रेस, होस्ट और मॉडल फिजा अली पाकिस्तानी सिनेमा की कंट्रोवर्शियल क्वीन हैं. फिजा अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं. अब भारतीय दिग्गज सिंगर कुमार सानू के लाइव कॉन्सर्ट में पति के सामने कमर मटकाने पर फिजा को लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं. 

बॉलीवुड के गानों पर झूमी एक्ट्रेस

दरअसल, एक्ट्रेस फिजा अली ने हाल ही में लंदन में कुमार सानू का लाइव कॉन्सर्ट अपने दूसरे पति संग अटेंड किया. भीड़ से भरे खचाखच स्टेडियम में फिजा अली, कुमार सानू के हिट बॉलीवुड गानों पर खुशी से झूमती नजर आईं. कुमार सानू के गानों की धुन पर फिजा पहले तो पति के सामने खड़े होकर कमर मटकार डांस करने लगीं और फिर पति संग ऑडिटोरियम में ही रोमांटिक हो गईं. 

Advertisement

कॉन्सर्ट से वायरल वीडियो में फिजा, कुमार सानू के रोमांटिक गाने पर ऑडिटोरियम में पति संग इंटीमेट होती नजर आईं. वो पति को बांहों में लेकर रोमांस करने लगीं. फिजा सिंगर कुमार सानू के गानों में इतना खो गईं कि वो ये भूल गईं कि वो हजारों लोगों के बीच मौजूद हैं. लाइव कॉन्सर्ट से फिजा अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियोज शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. 

 

ट्रोल्स के निशाने पर एक्ट्रेस

कॉन्सर्ट में लोगों की भीड़ के बीच कमर मटकाने और पति संग रोमांटिक होने पर पाकिस्तान के लोग फिजा अली को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये घटिया हरकत है. दूसरे यूजर ने लिखा- लोग बुढ़ापे में मैच्योर होते हैं और ये चीप हो रही है. अन्य यूजर ने लिखा- एकदम छपरी हरकतें हैं. किसी ने लिखा-शर्म करो. 
 

Advertisement

फिजा अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. फिजा अली की पहली शादी फवाद फारूक से साल 2007 में हुई थी. लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया था. इस शादी से एक्ट्रेस की एक बेटी है. वहीं, इस साल उन्होंने दूसरी शादी करके हर किसी को हैरान किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »