IPL 2026 का आगाज हो चुका है. क्रिकेट फैन्स गलती से भी टीवी का रिमोट नहीं छोड़ना चाहते हैं. कई लोग मैच के लिए स्टेडियम तक दौड़े चले आ रहे हैं.
मतलब IPL की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर भी क्रिकेटर्स और सेलेब्स के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
IPL की धमाकेदार वापसी के साथ इंटरनेट पर एक लड़की भी चर्चा में है. ये लड़की इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर्स और एक्टर्स के साथ फोटो शेयर कर रही है.
एम धोनी से लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली तक, ये लड़की हर क्रिकेटर के बीच स्टेडियम में गदर काटती दिख रही है.
हैरानी तब हुई जब दो बच्चों की मां दयाबेन को जेठालाल के साथ क्रिकेट के मैदान पर देखा गया. मन में सवाल आ रहा है ना कि आखिर ये लड़की है कौन.
ज्यादा सस्पेंस ना बनाते हुए बता ही देते हैं कि आखिर मामला है क्या. क्रिकेटर्स और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ नजर आने वाली ये लड़की अनन्या अग्रवाल हैं.
अनन्या अग्रवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 38 हजार से फॉलोअर्स हैं. उन्होंने सेलेब्स के साथ सारी फोटोज AI की मदद से बनाई है, जिसे हर कोई रियल समझ रहा है.
असल में अनन्या ने ये ट्रिक सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनाई है. इसलिए इन्हें रियल समझकर धोखा मत खा जाना.
Photo: Instagram @annannyya