सिनेमा की दुनिया में हमेशा रोमांस को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है, जिसका असल जिंदगी पर काफी प्रभाव भी पड़ता है. कई बार फिल्मों में अधेड़ उम्र के हीरो को आधी उम्र की हीरोइन संग प्यार करते दिखाया जाता है.
ऐसा ही रोमांस एन.टी. रामाराव और वाणी विश्वनाथ के बीच देखने को मिला था. 69 साल के एनटीआर ने 21 साल की वाणी संग रोमांस कर सनसनी मचा दी थी.
ये बात 1992 की है. एनटीआर और वाणी को साउथ फिल्म 'सम्राट अशोक' के लिए कास्ट किया गया था. एनटीआर एक मल्टीटैलेंटेड और मशहूर हीरो में शुमार थे. दूसरी ओर वाणी सिनेमा में पहचान बना रही थीं.
एनटीआर ने सिर्फ फिल्म में सिर्फ एक्ट ही नहीं किया था, बल्कि उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी थी. फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी उन्होंने ली थी. यही नहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान भी उनके हाथ में थी.
पर्दे पर वाणी और एनटीआर का रोमांस देख लोग दंग थे. बेटी की उम्र की लड़की के साथ हीरो का रोमांस दिखाने के लिए काफी हंगामा भी हुआ. तमाम कोशिशों के बाद फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं कर सकी.
पर वाणी ने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा. फिल्म में उन्होंने राजा की बेटी रायनी रचमल्लू का रोल अदा किया था. 'सम्राट अशोक' के बाद वाणी और एनटीआर ने साथ में कई मूवीज कीं.
पर बाबूराज से शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. ब्रेक के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और परिवार-राजनीति दोनों को अच्छे से संभाला.
इधर 1996 में एनटीआर ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी और वाणी की फिल्म आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है.
All Photos: Screengrab