रिटायर होना चाहते हैं अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल के लिए करोड़ों में ली फीस? बोले- 36 साल बीत चुके हैं

फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर ऐसी अफवाह थी कि अक्षय कुमार ने इसमें काम करने के लिए सिर्फ 1.7 करोड़ रुपये बतौर फीस ली है. अब इसके पीछे कितना सच है, ये अक्षय ने खुद बता दिया है. साथ ही अपने रिटायरमेंट प्लान पर भी बात की है.

Advertisement
वेलकम 3 में काम करने के लिए अक्षय ने लिए कितने पैसे? (Credit: Yogen Shah) वेलकम 3 में काम करने के लिए अक्षय ने लिए कितने पैसे? (Credit: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचायजी वेलकम का तीसरा पार्ट, वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत 30 जाने-माने बॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं. गुरुवार को मुंबई में फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां फिल्म की कास्ट ने मीडिया से बातचीत की. 

इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने दिवंगत राइटर-एक्टर नीरज वोहरा को याद किया, जिन्होंने इस फिल्म वेलकम टू जंगल की स्टोरी लिखी थी. इसी बीच उनसे उनकी फीस को लेकर भी सवाल किया गया. कहा जा रहा था कि अक्षय ने इस फिल्म में काम के लिए 1.7 करोड़ रुपये लिए हैं. 

Advertisement

वेलकम 3 के लिए अक्षय की फीस

इसपर अक्षय ने कहा- जिसने भी आपसे कहा है कि मैंने फिल्म में काम करने के लिए 1.7 करोड़ रुपये लिए हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने उतने भी पैसे नहीं चार्ज किए हैं. ये फिल्म मेरे लिए सबसे जरूरी थी क्योंकि इसकी कहानी नीरज वोहरा ने लिखी थी. मैंने अपने कई सारे इंटरव्यूज में ये कहा भी है कि मैंने अपनी काफी सारी कॉमेडी प्रियदर्शन साहब, राजकुमार संतोषी और नीरज वोहरा से सीखी है. नीरज ने मुझे काफी कुछ सिखाया है. मैं फिरोज नाडियाडवाला को भी 36 सालों से जानता हूं. अपने स्ट्रगल के दिनों में मैं उनके पास जाया करता था. 

अक्षय का रिटायरमेंट प्लान

अक्षय कुमार से इसी बातचीत में उनके रिटायरमेंट प्लान को लेकर भी सवाल किए गए. एक्टर ने बिना किसी झिझक अपनी दिल की बात कही- मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है कि रिटायर हो जाना चाहिए. ये ख्याल मेरे मन में सुबह 4 बजे आता है, जब मैं जाग जाता हूं. लेकिन 5 सेकेंड बाद ही मुझे याद आता है कि मुझे एक शूट पर पहुंचना है, जहां 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं. फिर मैं अपने आप से कहता हूं कि रिटायरमेंट का ख्याल अगले दिन लाएंगे, ऐसा करते हुए 36 साल बीत चुके हैं.

Advertisement

'अगर मैं रिटायर हो जाऊंगा, तो क्या हो जाएगा. मैं एक इलेक्ट्रिशियन बन जाऊंगा, कुत्ते घुमाने वाला, माली, ये सब बन जाऊंगा. तो मुझे ऐसा लगता है कि रिटायर हो जाने के बजाय काम करते रहना सही है. मैं परिवार के साथ वक्त बिताने की कोशिश करता हूं. लेकिन एक दिन बाद ही वो मुझसे पूछते हैं कि आप काम पर कब वापस जाओगे? मुझे रिटायर शब्द काफी गलत लगता है. एक इंसान को तब रिटायर होना चाहिए, जब उसके मरने में सिर्फ 5 सेकेंड बचे हों. अगर आपको लंबी उम्र चाहिए, काम करते रहो.'

बात करें अक्षय की फिल्म वेलकम टू द जंगल की, तो ये 26 जून को थिएटर में रिलीज होगी. इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है, जिनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. देखना है कि क्या अक्षय की मल्टी स्टारर फिल्म वो कमाल करेगी या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »