सभी भाषाओं में बैन हुआ 'सरके चुनर' गाना, सिंगर ने भी मांगी माफी

सिंगर मंगली ने फिल्म 'KD - The Devil' में अपने गाने 'सरके चुनर' के बोलों पर हुई कड़ी आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. सिंगर ने इस बात की पुष्टि की है कि इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है और जल्द ही इसका एक नया वर्जन रिलीज किया जाएगा.

Advertisement
सिंगर मंगली ने मांगी माफी (Photo: X/@iammangli) सिंगर मंगली ने मांगी माफी (Photo: X/@iammangli)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के एक विवादित गाने को लेकर मचे घमासान के बीच अब सिंगर मंगली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. गाने के बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध और लोगों की नाराजगी को देखते हुए मंगली ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है.

उन्होंने स्वीकार किया कि लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और गायक के तौर पर वह इसका सम्मान करती हैं. मंगली ने भरोसा दिलाया है कि इस गाने के विवादित हिस्से को सुधार लिया गया है और इसका नया वर्जन जल्द ही दर्शकों के सामने होगा. वहीं बता दें कि गाने के सभी वर्जनन – हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु – अब हटा दिए गए हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मंगली की माफ़ी
अपने बयान में मंगली ने अफसोस जताते हुए कहा, 'लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. मैं आप सभी से इस अनजाने में हुई गलती के लिए दिल से माफी मांगती हूं. हमारा इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, और हमें इस चूक का सच में अफसोस है.'


उन्होंने लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि सुधार के कदम उठाए गए हैं और कहा, 'गाने के बोल का सही किया हुआ वर्जन अब अपडेट कर दिया गया है, और गाने का बदला हुआ वर्जन आज शाम को रिलीज किया जाएगा. हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी.'

मंगली ने म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म बनाने वालों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया. सिंगर ने अपनी माफी वाली पोस्ट पर कमेंट्स बंद कर दिए हैं.

Advertisement

विवाद पर नोरा फतेही का बयान
नोरा जो इस वीडियो में नजर आई थीं ने दिन में पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी. उन्होंने इस विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा, 'एक बात और, मैं देख रही हूं कि आप में से कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर मेरे चरित्र पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं. यह बहुत दुख की बात है. खैर, मैं और मेरी टीम भविष्य में ऐसी स्थितियों में ज्यादा सावधान रहेंगे. हालांकि, मैं यह फिर से कहना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैंने इस पर परफ़ॉर्म नहीं किया था और मेरी तस्वीर के साथ इसका इस्तेमाल करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement