'रणबीर की रामायण' VS 'राजामौली की वाराणसी', क्यों हो रही दोनों की तुलना?

हनुमान जयंती के मौके पर जैसे ही रणबीर कपूर का राम अवतार सामने आया. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई. एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी के कुछ चंद सेकंड के विजुअल से रामायण की तुलना होने लगी.

Advertisement
रामायण और वाराणसी की हुई तुलना (Photo: x/@VaranasiMovie/@malhotra_namit) रामायण और वाराणसी की हुई तुलना (Photo: x/@VaranasiMovie/@malhotra_namit)

शिखर नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. आज यानी 2 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' से रणबीर कपूर का पहला लुक रिवील कर दिया गया है. रणबीर कपूर इसमें भगवान श्री राम के शांत और तेजस्वी स्वरूप में नजर आ रहे हैं. लेकिन चर्चा सिर्फ लुक की नहीं है, बल्कि फिल्म के उस मेगा बजट की भी है, जो भारतीय सिनेमा के अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाला है.

Advertisement

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' को लेकर जो सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है इसका बजट. इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है. अब इतने भारी-भरकम बजट के साथ नमित मल्होत्रा और उनकी टीम 'रामायण' को एक वैश्विक स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वीएफएक्स (VFX) और सेट डिजाइनिंग पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है. 

वहीं दूसरी तरफ दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, 'वाराणसी' का बजट 1100 से 1400 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. हालांकि यह बजट भी अपने आप में बहुत बड़ा है, लेकिन 'रामायण' के 4000 करोड़ के सामने यह काफी कम नजर आ रहा है. अब जब दोनों ही दिग्गज फिल्मों की पहली झलक सामने आ गई है, तो फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इनकी तुलना भी शुरू हो गई है.

Advertisement

जमकर आ रहे रिएक्शन
जैसे ही रणबीर कपूर का राम अवतार और फिल्म की पहली झलक सामने आई. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. लोग न केवल रणबीर के लुक पर बात कर रहे हैं, बल्कि 'रामायण' और 'वाराणसी' के बीच वीएफएक्स और विजुअल्स को लेकर तुलना भी कर रहे हैं.

रामायण का टीजर देखने के बाद एक यूजर ने तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'रामायण में ऑस्कर विजेता VFX टीम ने काम किया. फिर भी वाराणसी के विजुअल्स रामायण से बेहतर हैं.'

दूसरे यजूर ने वाराणसी के एक सीन का वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'पूरे भारत में कोई और SS राजामौली की सोच के 10% की भी बराबरी नहीं कर सकता. 7 अप्रैल 2027 का इंतजार करें. वाराणसी से रामायण का यह एपिसोड आपके होश उड़ा देगा. इसके बाद, भगवान राम के रूप में महेश बाबू की बराबरी करने की हिम्मत कोई नहीं कर पाएगा.'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'आपके पास चाहे कितना भी पैसा हो, दुनिया के सबसे बेहतरीन VFX हों, लेकिन एक चीज जो आप नहीं खरीद सकते, वह है 'कॉन्सेप्ट'. एक बार फिर यह साबित हो गया कि SS राजामौली आज जिस मुकाम पर हैं, वह क्यों हैं. साथ ही, वाराणसी का म्यूजिक तो कमाल का है. मुझे नितेश तिवारी पर पूरा भरोसा है कि वह कहानी में इमोशंस तो जरूर लाएंगे, लेकिन नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण' में 4000 करोड़ रुपए खर्च करने लायक और कुछ भी नहीं है.'

Advertisement

एक कमेंट था, 'रामायण की झलक देखकर मुझे बहुत गहरी निराशा हुई. इसके साफ-सुथरे VFX मेरी आंखों को बेहद भद्दे लग रहे हैं. मुझे AI से बनी चीजें नहीं, बल्कि असलियत चाहिए थी. इससे पहले, मैं वाराणसी के मुकाबले रामायण का ज्यादा समर्थन कर रहा था.'

एक और रिएक्शन था, 'अभी तो ऐसा लग रहा है कि नास्तिक SS राजामौली अपने अगले प्रोजेक्ट 'वाराणसी' में रामायण के साथ, नमित मल्होत्रा ​​की 4000 करोड़ की AI-जेनरेटेड फिल्म के मुकाबले ज्यादा न्याय करेंगे.'

रामायण का टीजर फीका 
एक नेटिजन्स ने राजामौली की तारीफ में लिखा, 'वाराणसी के हनुमान और भगवान राम के VFX के सिर्फ 25 सेकंड्स ने तो आग ही लगा दी, जिसने अपनी जबरदस्त पैमाने, शानदार डिटेल्स और पूरी तरह से एपिक एनर्जी के साथ पूरे रामायण टीजर को ही फीका कर दिया. SS राजामौली का जादू शुरू होने वाला है… यह तो अगले लेवल का सिनेमा है.'


इन सबके अलावा कई यूजर्स का मानना है कि रामायण सभी के दिल के करीब है. यह सिर्फ कहानी मात्र नहीं, बल्कि इमोशन है. टीजर में बहुत सारे VFX दिखाए गए हैं, लेकिन उनका कोई असली असर नहीं होता. यह देखने में असली लगने के बजाय ज़्यादा बनावटी लगता है. बिल्कुल AI की तरह. 

कब रिलीज होगी वाराणसी और रामायण?
रणबीर कपूर की रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज होगा. वहीं बात करें वाराणसी की तो ये 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement