करीना कपूर खान हाल ही में बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने हिमाचल के धर्मशाला गए थे. जहां उनके साथ उनकी खास दोस्त मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी मौजूद थे. धर्मशाला में सभी लोग एक क्वालिटी टाइम साथ बिताते नजर आए. यहां तक कि वे सीधे धर्मशाला से, कुछ सुंदर और खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की. इसी बीच, करीना ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर की एक तस्वीर साझा की, जिसके कारण सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. करीना और सैफ के फैंस उस तस्वीर को लाइक्स-कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे है.
तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. करीना के फैंस ही नहीं बल्कि उनके कुछ खास दोस्त अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और बेबो की बहन करिश्मा कपूर ने भी प्यार भरे कमेंटस दिए. तैमूर की इस तस्वीर में वे फ्रेंच फ्राइज दिखाते नजर आ रहे है.
अपने इंस्टाग्राम फीड पर तस्वीर साझा करते हुए करीना ने लिखा "फ्रेंच फ्राइज एनीवन? और फोटो क्रेडिट भी अर्जुन कपूर को दिया. तस्वीर में अमृता ने तैमूर को "बटर बॉल" कहा, जबकि लोलो ने बस दिल के इमोजी पोस्ट किए और मलाइका ने तैमूर को "पुडिंग" बताया. तैमूर को एक ग्रे स्वेटर पहने देखा गया जहां वह एक फ्रेंच फ्राइज दिखाते नजर आए. सैफ अली खान और अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस काम कर रही हैं. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को डायरेक्टर पवन कृपलानी बना रहे हैं.
बात करें करीना कपूर खान इस वक्त परिवार के साथ प्रेग्नेंसी में टाइम स्पेंड कर रही हैं. अपनी सेहत का ख्याल रखने के साथ वो प्रेग्नेंसी फैशन को बखूबी फ्लॉन्ट कर रही हैं.
aajtak.in