कपूर खानदान की बेटी ने चढ़ी 3500 सीढ़ियां, पैदल जाती हैं तिरुमाला, नहीं लेती VIP सुविधा

जाह्नवी कपूर ने अक्सर तिरुमाला मंदिर में 3500 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़कर अपनी गहरी आस्था दिखाई है. VIP सुविधा होने के बावजूद उन्होंने कठिन रास्ता चुना, उनका ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Advertisement
वीआईपी सुविधा नहीं लेतीं जाह्नवी कपूर (Photo: ITG) वीआईपी सुविधा नहीं लेतीं जाह्नवी कपूर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

सेलिब्रिटीज आमतौर पर पार्टियों, इवेंट्स और जश्न में नजर आते हैं और हमेशा पैपराजी के सामने रहते हैं. लेकिन कुछ ही ऐसे एक्ट्रेसेज हैं जो अपनी लग्जरी लाइफ से समय निकालकर धार्मिक और पवित्र स्थानों पर जाती हैं. ऐसे ही तिरुमाला से जाह्नवी कपूर का खास जुड़ाव है. वो अक्सर वहां दर्शन के लिए जाती हैं.

जाह्नवी कपूर, जो बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, अक्सर तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर जाती रहती हैं. लेकिन अक्सर सवाल उठते हैं कि आम लोगों की श्रद्धा को दरकिनार कर वो वीआईपी सुविधा से जल्दी दर्शन कर लौट जाती हैं. लेकिन जाह्नवी इन बातों को सिरे से खारिज करती हैं.

Advertisement

वो बताती हैं कि आराम का रास्ता चुनने की बजाय, उन्होंने हमेशा अलीपिरी फुटपाथ से करीब 3,500 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़कर मंदिर तक पहुंचने का फैसला किया. उनकी इन यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं.

VIP दर्शन पर क्या बोलीं जाह्नवी

राज शमानी से बातचीत में जाह्नवी ने अपनी आस्था और VIP दर्शन को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा- मुझे पता है कि तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए कितने श्रद्धालु घंटों इंतजार करते हैं और मुझे जो समय मिलता है, उसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं. लेकिन मेरा दर्शन तब तक पूरा नहीं लगता, जब तक मैं हर बार 3,500 सीढ़ियां चढ़कर नहीं जाती. मैं सिर्फ जाकर दर्शन नहीं कर सकती, मुझे तब ही सच्चा अनुभव होता है जब मैं पूरी सीढ़ियां चढ़ती हूं.

Advertisement

उनकी इस बात से साफ है कि वह सुविधा से ज्यादा मेहनत और भक्ति को महत्व देती हैं. खास सुविधाएं मिलने के बावजूद, वह हर बार पारंपरिक तरीके से ही मंदिर तक पहुंचती हैं.

जाह्नवी की ये आस्था उनके लिए बहुत निजी है और यह उन्हें उनकी मां श्रीदेवी से मिली है. वह खास मौकों पर तिरुमाला जरूर जाती हैं और इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं.

उनका मानना है कि सीढ़ियां चढ़ना उन्हें भगवान के और करीब ले जाता है, जिससे यह साफ होता है कि उनके लिए यात्रा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि दर्शन. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. फैंस उनकी सादगी और मजबूत आस्था की खूब सराहना कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement