Jaat Box Office Day 3: सनी देओल की 'जाट' ने लगाई लंबी छलांग, तीसरे दिन ऐसा रहा फिल्म का कलेक्शन

सनी देओल की 'जाट' जब रिलीज हुई थी, तब इसने काफी अच्छी कमाई की थी. फिल्म ने अपने पहले दिन 11.6 करोड़ कमाए थे जो सनी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई थी. मगर दूसरे दिन फिल्म ठंडी पड़ गई थी. लेकिन अब सनी की फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला है.

Advertisement
फिल्म जाट में सनी देओल फिल्म जाट में सनी देओल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

सनी देओल की नई फिल्म 'जाट' इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई है. फिल्म को हर तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. सनी का नया अवतार, नॉर्थ के बाद अब साउथ में भी देखा जा रहा है. ये पहला मौका है जब वो साउथ के डायरेक्टर के साथ काम कर रहे हैं जिसे ऑडियंस भी खूब पसंद कर रही है. उनके जबरा फैंस ट्रैक्टर में बैठकर थिएटर्स पहुंच रहे हैं और एक्टर की फिल्म एन्जॉय कर रहे हैं.

Advertisement

तीसरे दिन सनी की 'जाट' को मिला वीकेंड का फायदा

सनी देओल की 'जाट' जब रिलीज हुई थी, तब इसने काफी अच्छी कमाई की थी. अपने पहले दिन, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.6 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. ये सनी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भी साबित हुई थी. लेकिन फिल्म दूसरे दिन थोड़ी कमजोर पड़ गई. सनी की फिल्म ने अपने दो दिन के कलेक्शन से कुल 20.1 करोड़ ही कमाए थे. ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल सकता है. तो क्या ऐसा हो पाया है?

ट्रेड रिपोर्ट वेबसाइट 'सैकनिल्क' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी की फिल्म ने शनिवार को ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने अपने तीसरे दिन नेट 10 करोड़ रुपये कमाए हैं जिससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.1 करोड़ हो गया है. हालांकि ये आंकड़े फाइनल तो नहीं हैं. मगर फिल्म ने अपने दूसरे दिन के मुकाबले करीब 39.84% का इजाफा देखा है जो शानदार है. सनी भी अपनी फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से कर रहे हैं. वो जगह-जगह जाकर फैंस से मुलाकात करते भी नजर आए हैं.

Advertisement

साउथ में सनी की फिल्म का बोलबाला, क्या रहा नॉर्थ की ऑडियंस का हाल?

सनी की 'जाट' का क्रेज नॉर्थ से ज्यादा साउथ में देखा जा रहा है. शनिवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 16.70% रही. दिल्ली में फिल्म के करीब 1415 शोज लगे जिसमें 22% ऑक्यूपेंसी देखी गई. वहीं मुंबई में इसके 834 शोज लगे, जहां 13.25% ऑक्यूपेंसी देखी गई. चेन्नई में फिल्म के सिर्फ14 शोज ही लगे थे. हालांकि यहां 65% ऑक्यूपेंसी देखी गई. वहीं बेंगलुरू में 'जाट' के 175 शोज लगे, जहां 27% ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. अब देखना होगा कि सनी की 'जाट' संडे को कितनी कमाई करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »