हार्दिक की Ex वाइफ नताशा कर रहीं ओलंपिक की तैयारी? वीडियो देख पीछे पड़े ट्रोल्स

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. वो ग्राउंड पर एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. मगर उन्हें देख कई लोगों कह रहे हैं कि वो ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं.

Advertisement
क्यों नताशा हुईं ट्रोल? (Photo: Instagram @natasastankovic__) क्यों नताशा हुईं ट्रोल? (Photo: Instagram @natasastankovic__)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक काफी ग्लैमरस हैं. इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें अक्सर सुर्खियों में रहती है. नताशा एक बेटे अगस्त्य की मां भी हैं. मगर उन्होंने खुद को काफी मेनटेन करके रखा है, जिससे कई लोग चकमा खा जाते हैं कि वो एक बच्चे की मां है या नहीं. 

नताशा खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं. उन्हें कई बार जिम से बाहर आते-जाते देखा गया है. हाल ही में उनके एक वीडियो की बड़ी चर्चा है. इसमें एक्ट्रेस ग्राउंड में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. उनके आसपास काफी सारे बच्चे हैं. वो इस दौरान काफी मेहनत कर रही हैं. वो ट्रैक पर ऐसे रनिंग-जॉगिंग कर रही हैं, जैसे कोई एथलीट करता हो.

Advertisement

फिटनेस वीडियो पर क्यों ट्रोल हुईं नताशा?

नताशा स्टेनकोविक के इसी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने मिल रहे हैं. एक यूजर ने उनपर तंज कसते हुए लिखा है कि हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद उन्होंने ओलंपिक में जाने का सोचा है. एक्ट्रेस के लिए वो ये भी लिख रहे हैं कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वो ये सब कर रही हैं. हालांकि कुछ लोगों ने नताशा का बचाव भी किया है. उन्हें इस तरह ट्रोल करने वालों को एक्ट्रेस के फैंस बुरी तरह लताड़ रहे हैं. 

हार्दिक पंड्या वैसे अपनी पर्सनल लाइफ के लिए काफी ट्रेंड करते हैं. कुछ महीनों से वो मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों के प्यार के किस्से बड़ी सुर्खियां बटोरते हैं. उन्हें कई बार एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते देखा गया है. कुछ समय पहले हार्दिक-माहिका की दूसरी शादी की भी खबरें आने लगी थीं. हालांकि हार्दिक इस चीज को लेकर भी जमकर ट्रोल होते हैं. मगर नताशा स्टेनकोविक के लिए जनता हमेशा खड़ी दिखी है. 

Advertisement

जबसे वो क्रिकेटर से अलग हुई हैं, तबसे एक्ट्रेस को लोगों का सपोर्ट मिला है. नताशा और हार्दिक अब साथ तो नहीं हैं, मगर वो अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश एकसाथ करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement