'धुरंधर' के 26/11 सीन के बाद रो पड़े थे अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल, सेट पर क्यों छाया था मातम?

धुरंधर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म में कई ऐसी सीन्स हैं, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है. अब आर माधवन ने बताया कि फिल्म के लिए आतंकी हमले वाले सीन को शूट करने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल रो पड़े थे.

Advertisement
जब सेट पर रो पड़े अक्षय खन्ना (Photo: Instagram @rampal72) जब सेट पर रो पड़े अक्षय खन्ना (Photo: Instagram @rampal72)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने ताबड़तोड़ कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर नया बार सेट कर दिया है. इस फिल्म को दुनियाभर के फैंस का बेशुमार प्यार मिला. फिल्म के गानों से लेकर इसकी स्टोरीलाइन, सेट, स्टार्स की दमदार एक्टिंग समेत हर चीज को फैंस की वाहवाही मिली. मगर धुरंधर में एक सीन ऐसा था, जिसे शूट करने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल फूट- फूटकर रो पड़े थे. इस बात का खुलासा फिल्म के एक्टर आर माधवन ने किया है.  

Advertisement

क्यों रोए थे अक्षय-अर्जुन?

सोनिया शिनॉय को दिए इंटरव्यू में आर. माधवन ने बताया कि फिल्म के लिए जब 26/11 के हमले के सीन को शूट किया गया था, तो धुरंधर के सेट पर काफी उदासी वाला माहौल बन गया था. दरअसल, फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है और अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल बने हैं. फिल्म के एक सीन के लिए मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले को रीक्रिएट किया गया था.

सीन में दिखाया गया है कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) और अर्जुन रामपाल (ISI मेजर इकबाल) जश्न मनाते हैं. मगर भारतीय होकर भारतीय लोगों पर हुए आतंकी हमले को शूट करते हुए ये दोनों स्टार्स टूट गए थे और सीन खत्म होते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे. इस सीन ने उन्हें झकझोर दिया था. 

Advertisement

इस बारे में बात करते हुए आर माधवन बोले- जब एक्टर्स ये सीन परफॉर्म कर रहे थे, जिसमें वे बॉम्बे पर हुए हमले का जश्न मना रहे थे, क्योंकि वो भारतीय कलाकार थे, मगर पाकिस्तानी किरदारों की भूमिका निभा रहे थे. वो सीन खत्म होने के बाद जो रोए हैं ना सब, फूटकर रोए हैं. 

'वो सीन खत्म होने के बाद, वो पूरी तरह टूट गए थे. वो फूट-फूटकर रोने लगे थे. यह उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, उन्होंने उन परिस्थितियों को जिया था. उन्होंने ऐसे रियल इंसीडेंट्स देखे थे. उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई थीं. तभी मुझे एहसास हुआ कि यह एक बहुत ही खास फिल्म है.' आर माधवन ने कहा कि उस पल ने फिल्मों के प्रति उनकी सोच बदल दी. उन्हें एहसास हुआ कि अच्छे कंटेंट में कितनी ताकत होती है. 

फिल्म ने मचाया धमाल

'धुरंधर' की बात करें तो फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के साथ भी फिल्म ने तहलका मचा दिया था. फिल्म ने छप्पड़फाड़ कमाई करके कई बडे़ रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. 

'धुरंधर' की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. रणवीर के अलावा फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, सौम्या टंडन, राकेश बेदी और आर माधवन जैसे कई बड़े सितारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्में से फैंस का दिल जीता है. अब फिल्म का सेकंड पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement