'धुरंधर 2' का अमेरिका में भौकाल! हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे, शाहरुख-प्रभास से तगड़ा रणवीर का रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ का तूफान अब अमेरिका तक पहुंच चुका है. रिलीज के 3 दिन में ही फिल्म यूएस बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ती नजर आ रही है. रणवीर सिंह की ये फिल्म जल्द ही ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन सकती है.

Advertisement
'धुरंधर 2' US में भी बनी वाइल्ड-फायर! (Photo: Instagram/@officialjiostudios) 'धुरंधर 2' US में भी बनी वाइल्ड-फायर! (Photo: Instagram/@officialjiostudios)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

भारत में तो 'धुरंधर 2' का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल ही रहा है. पर यूएस में भी रणवीर सिंह की स्पाई-ड्रामा फिल्म इतिहास बदल रही है. सिर्फ 3 दिनों के बॉक्स ऑफिस रन से ही 'धुरंधर 2' यूएस में हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ने लगी है. यूएस में इंडियन सुपरस्टार्स प्रभास और शाहरुख खान की फिल्मों का दबदबा रहा है. लेकिन रणवीर सिंह का यूएस रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के साथ अलग लेवल पर पहुंचने को तैयार है. बहुत जल्दी वो यूएस में सबसे बड़ी इंडियन फिल्म देने वाले स्टार बनने वाले हैं.

Advertisement

यूएस में 'धुरंधर 2' ने टॉप किया बॉक्स ऑफिस
2019 की सुपरहिट हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'रेडी ऑर नॉट' (Ready or Not) के सीक्वल का इंतजार फैन्स को बड़ी बेसब्री से था. शुक्रवार, 20 मार्च को 'रेडी ऑर नॉट 2' का प्रीमियर यूएस में हुआ था. इसमें अच्छी-खासी तगड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें सारा मिशेल गेलर, एलाइजा वुड, समारा वीविंग और कैथरीन न्यूटन जैसे बड़े नाम हैं. लेकिन 'रेडी ऑर नॉट 2' को बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा कॉम्पिटीटर सामने मिल गया है, जिसके पावरफुल होने की उम्मीद किसी ने नहीं लगाई होगी— 'धुरंधर 2'.

डेडलाइन की एक रिपोर्ट बताती है कि यूएस में शनिवार की फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स में 'रेडी ऑर नॉट 2' का कलेक्शन करीब 9 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. जबकि बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' शनिवार को 10.5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली है. हॉलीवुड ने ऐसी उम्मीद नहीं की होगी, लेकिन 'धुरंधर 2' असल में डिज्नी की हॉरर फिल्म 'रेडी ऑर नॉट 2' के लिए पहले दिन से ही तगड़ा चैलेंज थी.

Advertisement

19 मार्च को रिलीज के दिन 'धुरंधर 2' यूएस बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म थी. बॉक्स ऑफिस मोजो का डेटा बताता है कि 19 मार्च को यूएस में 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 3.9 मिलियन डॉलर था (प्रीमियर्स के साथ). यूएस में दमदार कमाई कर रही एनिमेटेड फिल्म 'हॉपर्स' 2.99 मिलियन डॉलर के साथ बॉलीवुड फिल्म से पीछे थी.

यूएस में सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'
दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' ने यूएस में करीब 21 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था. रणवीर सिंह की फिल्म तब आइकॉनिक फिल्म 'बाहुबली 2' के टॉप रिकॉर्ड 22 मिलियन डॉलर से बस थोड़ा सा चूक गई थी. यूएस में 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस रन दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बनकर खत्म हुआ था.

'धुरंधर 2' यूएस में सिर्फ 3 दिनों में ही कम से कम 10.5 मिलियन डॉलर कलेक्शन करने जा रही है. संडे के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत तगड़ी है और चौथे दिन फिल्म से एक बार फिर कम से कम 4 मिलियन डॉलर कलेक्शन की उम्मीद है. अनुमान है कि सिर्फ संडे को पहला वीकेंड खत्म होने के साथ ही 'धुरंधर 2' यूएस में 15 मिलियन डॉलर ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. इस हिसाब से ये दो हफ्ते पूरे होने से पहले 'बाहुबली 2' का टॉप रिकॉर्ड तोड़ डालेगी और यूएस में सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

Advertisement

शाहरुख-प्रभास से दमदार रणवीर का यूएस रिकॉर्ड
यूएस में 10 मिलियन डॉलर का बिजनेस करने वाली इंडियन फिल्मों की गिनती पहले बहुत ज्यादा नहीं थी. लेकिन लॉकडाउन के बाद वहां इंडियन फिल्मों की पकड़ बहुत मजबूत हुई है. वहां अभी तक एक दर्जन से ज्यादा भारतीय फिल्मों ने 10 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है. इसमें सबसे ज्यादा 4 फिल्में अब रणवीर सिंह की हैं— 'पद्मावत' (2018), 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (2023), 'धुरंधर' (2025) और ताजा रिलीज 'धुरंधर 2'.

यूएस में 10 मिलियन डॉलर क्लब में शामिल भारतीय फिल्मों में प्रभास की 2 ('बाहुबली 2' और 'कल्कि 2898 एडी'), शाहरुख खान की 2 ('जवान' और 'पठान') और आमिर खान की 2 ('दंगल' और 'पीके') शामिल हैं. रणबीर कपूर की 'एनिमल', अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और जूनियर एनटीआर-राम चरण की 'RRR' भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं.

यूएस बॉक्स ऑफिस या नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस बिजनेस में अमेरिका और कनाडा में कमा रही फिल्मों की कमाई शामिल होती है. इन दोनों देशों में भारतीयों के साथ-साथ पाकिस्तानी मूल के लोग भी खूब रहते हैं. 'धुरंधर 2' ऐसी कहानी है जो इंडियन जनता के साथ-साथ पाकिस्तानियों के भी इंटरेस्ट की फिल्म है और यही बात इसे यूएस में जमकर दर्शक दिला रही है.

Advertisement

यूएस में 'धुरंधर 2' के टिकट भी वहां रिलीज होने वाली साउथ इंडियन फिल्मों के मुकाबले सस्ते हैं. इसके बावजूद 'धुरंधर 2' का वहां बड़ी साउथ फिल्मों को पछाड़ना इस बात का सबूत है कि इसे दर्शक ज्यादा मिल रहे हैं और इसका क्रेज लंबा चलने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement